Spread the love

अशोकनगर। भारतीय संविधान दिवस पर स्थानीय माधव भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी तथा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराब अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने कहा कि संविधान में सभी को बरावर का हक दिया है। संविधान को हम सभी विस्तार से समझे तथा सभ्य समाज और देश के निर्माण में आगे आकर सहयोग करें। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितजनों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों से भारतीय संविधान के संबंध में प्रश्न पूछे गये। पूछे गये प्रश्नों का बच्चों द्वारा बडे ही शालीनता से उत्तर दिया गया। इस दौरान कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने बच्चों से भारतीय संविधान की प्रस्तावना किस देश से ली गई। संविधान के कितने अनुच्छेद, भाग एवं अनुसूचियां है। संविधान दिवस किस दिनांक को मनाया जाता। उन्होंने संविधान के अध्याय 01,05,09,14 तथा 19 में प्रकाशित चित्रों के बारे में बच्चों से प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता में सही उत्तर देने छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। साथ ही संविधान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन एलईडी के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन, संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन, एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोद उन्नीतान सहित अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बडी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह बुंदेला ने किया।
भारतीय संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन:
कार्यक्रम में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों को भारतीय संविधान प्रस्तावना का संकल्प दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गायन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *