
खरगोन। शहर के सनावद रोड़ स्थित डीआरपी लाईन में मंगलवार को वार्षिक परेड का आयोजन किया गया। इसमें एसपी धर्मराज मीना ने परेड का निरीक्षण कर अच्छे टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहन दिया। परेड सुबह 07 बजे आयोजित की गई, जिसमें अति.पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह बारीया, जिले के समस्त एसडीओपी, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, सूबेदार एवं चौकी प्रभारी, पुलिस लाईन का बल, पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का बल एवं समस्त थानों और चौकियों के पुलिस बल उपस्थित रहा। जनरल परेड के दौरान परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सौरभ सिंह कुशवाह के द्वारा पुलिस अधीक्षक को परेड की सलामी दी एवं परेड के निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अच्छे टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन के लिए पुरस्कृत भी किया। थानों के वाहनों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल सामग्री, अश्रु गैस, गन, पीए सिस्टम एवं हुटर को भी चेक किया गया।
परेड के बाद पुलिस कंट्रोल रुप में अपराधों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें गुम इंसान, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने, .प्रभावी कोम्बिंग गश्त करने, स्थाई वारंट, फरारी वारंटों की तामीली के प्रयास करने, प्रत्येक लंबित अपराध शीघ्र निराकरण व वांछित आरोपियों को पकडऩे के लिए किया निर्देशित।
