Spread the love

उज्जैन। उज्जैन नगर पालिक निगम सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक के साथ विभिन्न मांगो के निराकरण हेतु नगर निगम कार्यालय छ़त्रपति शिवाजी भवन मे सौहार्दपुर्ण माहौल में बैठक संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारी संगठनांे के मांग पत्र की कार्यसूची में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदांे की पूर्ति हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने, वर्ष 2015 में सफाई कर्मचारियो के पद कम हो गये है इन पदो को कम करने में जिन भी अधिकारी कर्मचारियो की लापरवाही थी उनके खिलाफ जांच करने एवं पद बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर कार्यवाही करने, सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों के परिवार के एक सदस्य को अस्थाई नौकरी देने, पूर्व की मांगो को शीघ्र अमल में लाने पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मा. न्यायालय में ग्रेच्युटी के संबंध में निर्णय हो चुके उन्हे मय ब्याज के ग्रेच्युटी देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियो के मेडिकल भत्ते में वृद्धि करने ,निगम कर्मचारियों के आवास समस्या का निदान करने, शहर का क्षेत्रफल बढ़ने के मान से एवं प्रतिदिन श्रद्धालुओ के आगमन के मान से सफाई कर्मचारियो के नियमित पदो मे वृद्धि करने तथा जिन कर्मचारियो की सेवा 35 वर्ष हो चुकी है उन्हे चतुर्थ समय मान वेतन देने पर विचार विमर्श कर उचित निर्णय लिया गया । इसी प्रकार 10 से 20 वर्ष की सेवा अवधि से अधिक होने वाले कर्मचारियो को विशेष भत्ता देने, समयमान वेतन के आदेश होने के बाद भी भुगतान नही हुआ है उन्हे एरियर का भुगतान करने, उपयंत्री सु साधना चौधरी को विधि विभाग एवं जन्म मृत्यु विवाह पंजीयन शाखा से हटाने, वर्षो से एक ही पद पर कार्य कर रहे कर्मचारियो को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने पर भी विचार विमर्श किया गया । बैठक में सफाई कर्मचारियो के पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों हेतु बनाये गये मांगलिक भवनो से संजीवनी क्लिनिक हटाने, नगर निगम कर्मचारियो के लिए वाहन पार्किंग स्टेण्ड का निर्माण करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो को नियमित करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ देने, स्थायी कर्मचारियो को ड्रेस, रेनकोट, गर्म वस्त्र देने, जिन कर्मचारियो ने सेनेटरी इंस्पेक्टर का डिप्लोमा कर रखा है उनका अनुभव का लाभ लेने, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियो को 6 माह पूर्व सूचना पत्र देने पर विचार विमर्श होकर निर्णय लिये गये।
बैठक में अपर आयुक्त वित्त दिनेश चौरासिया, अपर आयुक्त संदीप शिवा, उपायुक्त संजेश गुप्ता, मनोज मौर्य सहित कर्मचारी नेता रामचंद्र कौरट , डा.ॅ पवन व्यास, मनसुख मेहरवाल, रमेश चंद्र रघुवंशी, नितिन मुसले संदीप कलोसिया, शैलेष नागर, चंदगीराम टाकले, रमेशचंद्र निगम सहित अन्य कर्मचारी नेता अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *