Spread the love

नरसिंहपुर। संभागायुक्त जबलपुर अभय वर्मा ने जिले के भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल गोटेगांव का निरीक्षण मंगलवार को किया। इस दौरान उन्होंने यहाँ मौजूद संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिये। संभागायुक्त वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोटेगांव के निरीक्षण के दौरान ओपीडी, नेत्र परीक्षण, टीकाकरण, पैथोलॉजी, एएनसी सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर यहाँ मौजूद स्वास्थ्य विभाग में अमले से आवश्यक जानकारी ली । उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त साफ- सफाई रहे। मरीजों और उनके साथ आये परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही नहीं बरती जाये। निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल गोटेगांव के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त वर्मा ने उक्त निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय- सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मती शीतला पटले, एसडीएम मती देवंती परते और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *