Spread the love

मजदूरों और किसानों ने फूल बाग चौराहे से सरकार को ललकारा
ग्वालियर । 26 नवंबर को देशभर में मजदूरों और किसने ने विरोध प्रदर्शन करने का आवाहन किया था आज फूलबाग चौराहे पर संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम और संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चे की ओर से धरना प्रदर्शन शुरू किया गया धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव ने कहा है कि वह मनुस्मृति लागू करने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं और मजदूर और किसान अपने हक और अधिकार की रक्षा करेंगे और भारत के संविधान की भी रक्षा करेंगे हम सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि संविधान से छेड़छाड़ की तो अपनी जान न्योछावर करके भी संविधान की रक्षा करेंगे सभा को सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कहा की सरकार में बैठे लोग प्रायोजित तरीके से देश में जाति और धर्म से पूरे समाज को बांटना चाहते हैं वह किसानों के खिलाफ साजिशें रचेंगे और मजदूरों के लिए बने कानून को खत्म कर इस तरह के कानून बनना चाहते हैं कि ताकि मजदूर गुलाम हो जाए देश की सारी संपत्तियों को मुट्ठी भर पूंजीपतियों को सौंप कर मजदूर और किसानों को गुलाम बनाना चाहते हैं सरकार भूल रही है की मजदूर और किसानों के साथ अन्याय करेंगे तो मजदूर किसान संसद ही नहीं सड़कों को भी जाम करेगा।
संविधान दिवस के मौके पर 4 वर्ष पूर्व 26 नवंबर को मजदूर किसानों की ऐतिहासिक हड़ताल हुई थी मजदूर और किसानों की मांगे यथावत बनी हुई है सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है धरना स्थल पर दिनभर सभा चलती रही सभा को इंटक के वरिष्ठ नेता रतिराम यादव, तरुण सिंह कुशवाहा सीटू के भगवान दास सैनी एटक के अनवर खान किसान नेता रामगोपाल सेन, अशोक पाठक ऐक्टू के विनोद रावत एडवोकेट पूरन सिंह राणा एडवोकेट विश्वजीत रतेनिया खेत मजदूरी यूनियन के नेता हाकिम सिंह जाटव महिला नेता गीता जाटव, रचना अग्रवाल आंगनबाड़ी नेता कमलेश शर्मा किसान नेता ओम प्रकाश चौधरी, भगवान सिंह गुर्जर और रमेश परिहार विशाल किटकिरिया, राजेश हिंडोलिया कर्मचारी नेता सेख गनी और एडवोकेट विजय कृष्ण योगी ने संबोधित किया।
सभा का संचालन खेत मजदूरी यूनियन के प्रदेश संयोजक रामबाबू जाटव ने किया सभी संगठनों का संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम से प्रधानमंत्री के नाम दिया गया और धरना स्थल पर पहुंचकर एसडीएम ने ज्ञापन लिया।
सभा को मजदूर किसानों के नेता सत्यम पांडे ने भी संबोधित किया तथा आभार कौशल शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *