Spread the love

प्रस्तावना का वाचन कर डॉ बाबा साहब आंबेडकर को किया याद
कटनी। शासन के निर्देशानुसार कटनी नगर निगम द्वारा आज दिनांक 26 नवम्बर 2024 को संविधान दिवस के रूप में मनाते हुए मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय नगर निगम कटनी स्थित मेयर-इन-काउंसिल हॉल में किया गया।इस अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने सभी को संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ देते हुए संविधान के निर्माता डॉ. बाबा साहब आंबेडकर को याद करते हुए नमन किया।कार्यक्रम में पी.एम स्वनिधि के हितग्राहियों एवं स्व सहायता समूह को ऋण स्वीकृत पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।इसके साथ ही नगर निगम कटनी द्वारा सभी वार्डो,सार्वजनिक स्थानों,शैक्षणिक संस्थाओं विद्यालय एवं कॉलेजों में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया एवं सुभाष चौक में एलईडी के माध्यम से संस्कृति विभाग द्वारा तैयार फिल्म का प्रदर्शन कर नागरिकों को संविधान का महत्व बताते हुए जागरूक किया।उक्त कार्यक्रम में महापौर सूरी,निगमाध्यक्ष मनीष पाठक,निगमायुक्त नीलेश दुबे,एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी,बीना बैनर्जी,एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद गोविंद चावला,उमेन्द्र अहिरवार,पूर्व पार्षद चोखे भाई,कमलेश चौधरी,उपायुक्त पी.के अहिरवार,प्र.कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक,सहा यंत्री आदेश जैन,सुनील सिंह,सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक,प्र कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल,निगम सचिव पारसनाथ प्रजापति,सिटी मिशन मैनेजर यश रजक,स्व सहायता समूह की महिलायें,मीडिया कर्मी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *