Spread the love

छिंदवाड़ा । सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज गुरैया में चल रहे तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन जिनवाणी शौभायात्रा निकाल कर नवीन तारण तरण दिगंबर चैत्यालय जी पर स्वर्ण कलश सहित स्वर्ण ध्वजा चढ़ाई गई। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले के सांसद विवेक बंटी साहू की धर्म पत्नी श्रीमती शालिनी शामिल हुई। श्रीमती शालिनी साहू का महोत्सव समिति की ओर से रूही जैन ने आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंगल महोत्सव की शुभकामनाएं देकर सफल एवं शानदार आयोजन की सराहना की। इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता चंदू जैन, सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक दीपक राज जैन, महोत्सव अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष आभाष जैन, कोषाध्यक्ष आशुतोष जैन, समाज सेविका श्रीमती मीना जैन भोपाल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने उन्हें नवीन चैत्यालय जी के दर्शन कराए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *