Spread the love

दमोह- सामाजिक कार्यों में अग्रणी संगठन वैश्य महासम्मेलन की मासिक बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में वैश्य भवन जटाशंकर धाम दमोह में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में वैश्य बन्धुओ की उपस्थिति रही,वहीं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया
सर्वप्रथम माता लक्ष्मी का पूजन अर्चन किया गया फिर बैठक में दिसंबर माह तक बड़ी संख्या में सदस्य बनाने को लेकर जहां चर्चा की गई वहीं सभी तहसील स्तरों पर तहसील सम्मेलन का आयोजन करना व बैठक करने का लक्ष्य रखा गया कुछ दिन पूर्व कटनी में हुई कोर कमेटी की बैठक में लिए में दिए गए निर्देश के बारे में विस्तार से चर्चा की गई जनवरी में युवा इकाई के द्वारा पर्सनालिटी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसको लेकर भी चर्चा की गई
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सी अग्रवाल का कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल का स्वागत किया गया इसके पश्चात सभी ने मिलकर बैठक के पश्चात गेम खेल कर परिवार के साथ यहां मनोरंजन के साथ लुफ्त उठाया! बैठक में मुख्य रूप से संभागीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल संरक्षक विष्णु गुप्ता जिला अध्यक्ष के सी अग्रवाल नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश असाटी युवा अध्यक्ष विकास अग्रवाल युवा नगर अध्यक्ष राजू नामदेव सांस्कृतिक प्रभारी राजकुमार नामदेव, महिला प्रभारी विद्या असाटी महिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता महिला नगर अध्यक्ष अनीता अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी रमा अग्रवाल दिनेश गुप्ता उपाध्यक्ष स्वप्नेश अग्रवाल अनिल अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल संतोष अग्रवाल महामंत्री मनीष जैन सविता जैन संगीता अग्रवाल निर्मला गुप्ता नंदा असाटी गिरजा साहू ललित असाटी संदीप नामदेव अनिल नेमा रजनी साहू की उपस्थिति रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *