Spread the love

निर्देश दिये गये कि कल तक व्यवस्था हो जाये

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज जिले के बटियागढ़ और पथरिया क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने पिपरिया चंपत में सोयाबीन उपार्जन केंद्र का जायजा लिया।  उन्होंने बताया पिपरिया चंपत में बड़ी संख्या में किसान सोयाबीन उपार्जन के लिए आते है और 1 दिन में लगभग 80 से 100 किसान वहाँ पर आ रहे है, वहाँ का निरीक्षण किया था, वहाँ पर सोयाबीन में नमी की मात्रा और बोरियां को चेक किया, सारी चीजों को देखा, वहाँ पर किसानों को बैठने के लिए टेंट, कुर्सी और पीने का पानी की व्यवस्थित व्यवस्था होनी चाहिए, जो वहाँ पर नहीं दिखी, किसानों ने भी इसके बारे में शिकायत की है, निर्देश दिये गये हैं कि कल तक वह व्यवस्था हो जाये। इसके अलावा बोरियों, बारदानों का इश्यू आया था, बारदानों के इश्यू के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजा जा रहा है ताकि बारदानों की साइज को लेकर जो दिक्कत है, वह समस्या को निराकृत कर सकें, लगातार यह निरीक्षण करते रहेंगे ताकि सोयाबीन की खरीदी पूरी पारदर्शिता के साथ और व्यवस्थित रूप से की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *