Spread the love

कमजोर छात्रों की पढ़ाई के लिये पृथक से कक्षायें संचालित कराई जायें दिये निर्देश

बीएलओ के कार्य के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त की

दमोह : जिले में परख राष्ट्रीय सर्वे का आयोजन 04 दिसम्बर 2024 को चयनित शालाओं में किया जायेगा। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज परख राष्ट्रीय सर्वे 2024 में चयनित शालाओं तहत अशासकीय हाईस्कूल खूबलाल पटेल, ककरा, निताई पब्लिक स्कूल, नरसिंहगढ, पीएमश्री ईपीईएस नरसिंहगढ, शासकीय उ.मा.वि. फुटेराकलां, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, मगरोन एवं माध्यमिक शाला अगारा का आकस्मिक निरीक्षण किया ।

            अशासकीय हाईस्कूल खूबलाल पटेल, ककरा विकासखंड-पथरिया शाला NAS अंतर्गत कक्षा 09 चयनित है, यह स्कूल इंग्लिश मीडियम स्कूल है, छात्रों के मॉक टेस्ट कराये गये है, छात्रों की स्थिति सामान्य पाई गई, कलेक्टर श्री कोचर ने निर्देशित किया कि छात्रों को विषयवार अच्छी तैयारी कराई जाये इसके लिये अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाये ताकि छात्र NAS की तैयारी कर सकें।

            निताई पब्लिक स्कूल नरसिंहगढ में NAS के छात्रों को मॉक टेस्ट 01 एवं 02 कराये गये है,  कलेक्टर श्री कोचर ने टेस्ट के परिणाम को देखा, बच्चों की अच्छी स्थिति प्रदर्शित नहीं हुई कलेक्टर श्री कोचर ने निर्देशित किया कि छात्रों की पृथक से कक्षायें संचालित करायें, छात्रों परिणाम में अपेक्षित सुधार किया जाये। कलेक्टर श्री कोचर ने पीएमश्री ई.पी.ई.एस.नरसिंहगढ विकासखंड पथरिया का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि शाला में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक रीना कोरी बी.एल.ओ. है, बी.एल.ओ के द्वारा मतदाताओं के नाम जोड़ने व काटने में लापरवाही की जा रही है। बी.एल.ओ. के कार्य के प्रति कलेक्टर श्री कोचर के द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई साथ ही निर्देशित किया गया कि संबंधित के विरुद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाये।

            भ्रमण के दौरान उन्होंने शासकीय उ.मा.वि.फुटेराकलां विकासखंड बटियागढ़ का निरीक्षण किया, शाला में कक्षा 09 परख राष्ट्रीय सर्वे हेतु चयनित है। छात्रों के मॉक टेस्ट कराये गये है, शिक्षकों के द्वारा मूल्याकंन भी किया गया है, परन्तु स्थिति कमजोर पाई गई। कलेक्टर श्री कोचर ने शाला के प्राचार्य एवं पदस्थ स्टाफ को निर्देशित किया कि छात्रों को अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करते हुए विषयवार अच्छी तैयारी कराई जाये, ताकि वे सर्वे में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। विकासखंड बटियागढ के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मगरोंन के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान छात्रों की स्थिति कमजोर पाई गई, शाला कक्षा 09 परख राष्ट्रीय सर्वे में चयनित है, छात्रों की तैयारी के संबंध में कलेक्टर श्री कोचर ने निर्देशित किया अतिरिक्त कक्षा का संचालन करते हुए, छात्रों की सर्वे की तैयारी कराई जाये, लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

            शासकीय माध्यमिक शाला अगारा में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 हेतु कक्षा 03 चयनित है, छात्रों से चर्चा के दौरान पूछे गये प्रश्नों का सही जबाब दिये।  कक्षा में अध्ययनत राजकुमारी अठया जो दिव्यांग है, उससे कहा गया कि अपने अभिभावकों के साथ अगले मंगलवार को उपस्थित हो, शासन की ओर से क्या सहयोग दिया जा सकता, दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *