Spread the love

दमोह ! कोमल अहिरवार की अध्यक्षता भारतीय और अहिरवार सुरक्षा संघ के तत्वाधान में अम्बेडकर भवन में 75वा संविधान दिवस मनाया गया.. इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत जिला न्यायधीश श्री दयाराम अहिरवार रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत सयुंक्त कलेक्टर श्री नारायण सींग ठाकुर , मुख्य अतिथि के रूप में आजम खान (पत्रकार NDTV/DCN) रहे. एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय अहिरवार सुरक्षा संघ के संस्थापक/अध्यक्ष श्री कोमल अहिरवार ने की! साथ ही मुख्य वक्ता के रूप मे बसपा के जिला अध्यक्ष इंजी.गोवर्धन राज, कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता डी पी पटेल, अहिरवार समाज संघ के अध्यक्ष वी डी वावरा, जिलाध्यक्ष संजय रोहित,सुनील आनंद रहे!
इस मौक़े पर मुख्य अतिथि रिटायर जिला न्यायधीश श्री दयाराम अहिरवार ने कहा मूजूंदा सरकार देश के संविधान को खत्म कर रही है इस लिये हमें आपको आने वाली पीढ़ी के अधिकार बचाने संविधान की रक्षा करनी पढ़ेगी.. अगर संविधान खत्म हों गया तो आपके बच्चे पढ़ने लिखने को तरस जायेगे. इसी कढ़ी मे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रिटा.सयुंक्त कलेक्टर श्री नारायण सींग ने बाबा साहेब अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष पर प्रकार डाला एवं संविधान की खूबीया गिनाई.. इनके उपरांत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मान्य आजम खान ने भारतीय संविधान की रक्षा के लिये आगे आने की बात कही, एवं देश में एकता अखंडता के लिये संविधान को घर घर पढ़ाया जाना चाहिए.एवं इसी दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय अहिरवार सुरक्षा संघ के संस्थापक मान्य कोमल अहिरवार ने देशवासियो से अपील की उन्होंने कहा- बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर ने कहा था “मै बड़ी मुश्किलों एवं अंनत कठनाईया सह कर संविधान रूपी कारवा को यहाँ तक ला पाया हूँ,अगर इस कारवा रूपी संविधान को आगे ना ले जा सको तो उसे किसी भी हाल मे पीछे (खत्म) नहीं आने देना, उसे यथास्तिथि मे छोड़ देना..साथ ही बाबा साहेब अम्बेडकर ने कहा था जब तक संविधान जिन्दा है.. मेरे बच्चों तब तक मै जिन्दा रहूंगा, इसलिए संविधान की रक्षा के लिये अपने प्राणो की आहूती दे देना”! बाबा साहेब के इन्ही संदेशो घर घर तक फैला दो,मै विश्वास दिलाता संविधान विरोधी ताकतों की हिम्मत नहीं पढ़ेगी की भारत के संविधान को छू भी ले!
रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति गायक अनिल अनुराग एवं गायिका मालती अहिरवार के साथीयो ने दी.
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज बौद्ध ने अपने पदाधिकारीयो के साथ कमेटी के संस्थापक/अध्यक्ष कोमल अहिरवार को बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा भेट की, कार्यक्रम को सफल बनाने स्वेक्षा से समाज सेवीयो एवं नेताओं ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया जिनमे मुख्य रूप से बसपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश छावड़ा,ASP के पूर्व जिलाध्यक्ष गगन अहिरवार, जिला लकी अहिरवार ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम मे आर्थिक सहयोग किया. जिनका कोमल अहिरवार ने दिल से आभार व्यक्त किया..कार्यक्रम का संचालन भारतीय अहिरवार सुरक्षा संघ के सचिव प्रमोद दिनकर जी ने किया एवं आभार व्यक्त रवि अम्बेडकर ने किया कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था हरवेंद्र बौद्ध (कोषाध्यक्ष -भारतीय अहिरवार सुरक्षा संघ) हीरालाल जाटव, फारुख खान, वीरेश सेन, गिरधारी रैकवार,सोनू निगम,नीरज अहिरवार,अजय अहिरवार,विक्रम सूर्यवंशी मोहन अहिरवार,रवि जाटव, हेतु अहिरवार,मोती बंसल, दामोदर राठौर,अनमोल कश्यप,भरत अहिरवार राकेश अहिरवार,अरविन्द अहिरवार, दिलीप सुमन,मनीष अहिरवार, कुणाल अहिरवार,अक्षय जाटव,भीमगौरव रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *