Spread the love

पूर्व व वर्तमान में कार्यरत आचार्यगणों व दीदीयों का होगा सम्मान

दमोह ! सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यनरत रहे भूतपूर्व विद्यार्थियों का बालसखा समागम कार्यक्रम का आयोजन आज 30 नवंबर शनिवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर रेस्ट हाउस के पास आयोजित किया गया है जिसमें शिशु मंदिर में सहपाठी रहे और अब देश भर के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न पदों व क्षेत्र में कार्यरत छात्राएं शामिल होंगे !
कार्यक्रम के संबंध में आयोजन कमेटी के सत्येंद्र साहू व नीलेश जैन ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 12 वर्ष बाद एक बार फिर बाल सखा समागम का आयोजन किया जा रहा है इसमें साथ-साथ अध्यनरत रहे भैया बहनों से मिलना, अनसुनी अनकही बातें , सरस्वती वंदना, बचपन के मजेदार खेल व सुनहरी यादों को साझा करेंगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 से होगी बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई है!
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री लखन पटेल व स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री श्री जयंत कुमार मलैया , पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी जी , कलेक्टर श्री सुधीर कोचर,दीदी गुणमाला जैन, श्रीमती कुसुम खरे, दीदी मुन्नी असाटी , प्राचार्य राजीव तिवारी रहेंगे ! इस कार्यक्रम में शिशु मंदिर में पूर्व व वर्तमान में कार्यरत आचार्यगणों व दीदीयों का सम्मान किया जावेगा! पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम प्रभारी सत्येंद्र साहू , निलेश जैन, नवीन राय, विकास जैन,मनोज जैन, राजेश पटेरिया ,सुधीर वैध, अनुराग हजारी, मानव बजाज, आशीष चौधरी, सतीश चौरसिया,सौरभ जैन, आशीष राजोरिया, गोपाल पटेल, अनुराग खरे,नेक नारायण सिंह , सौरभ जैन, महेन्द्र ताम्रकार,सहित अन्य अनेक पूर्व छात्र उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *