
दमोह :कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जिले से दो स्थानों से कर्क रेखा गुजरती है, उन स्थानों के बारे में पत्र लिखा है और पत्र लिख करके जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों से मेरी बात भी हो गई है, अगले 10 दिसम्बर तक प्रयास है की कर्क रेखा वाली जगहों का चिन्हांकन जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के माध्यम से करा लिया जाए, उनकी टीम आ रही है, वो टीम इसको करेगी। उन्होंने कहा इससे दमोह का नाम देश और प्रदेश के नक्शे पर पर्यटन और पुरातत्व की दृष्टि से आएगा। कलेक्टर श्री कोचर आज बरी कनोरा में भ्रमण के दौरान उक्ताशय की जानकारी दे रहे थे।
