एमएलबी की छात्रोंओ को स्कूल के लिए दी कई सौगातें
111 साइकिलों का किया वितरण



दमोह : बेटियां हमारे देश का भविष्य है, बेटी हमारी शान है, बेटियों के लिए कुछ भी करने में जो खुशी होती है, वह शायद किसी और काम में नहीं होती है। बेटियों की मांग थी कि यहां पर शौचालय की बहुत आवश्यकता है, निश्चित रूप से यहां पर काम करने में बड़ी प्रसन्नता भी हो रही है, जिस दिन यह बनकर तैयार होगा, उनको सुविधा मिलेगी, निश्चित रूप से मुझे बहुत खुशी होगी। उन्होंने कहा माइसेम सीमेंट वालों ने कहा है कमरों की जरूरत है, हम बना कर देंगे, पेवर ब्लॉक लगाने के लिए भी कहा गया है। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने आज साइकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। यहां 111 छात्राओं के लिए साइकिल वितरित की गई।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने संबोधित करते हुये कहा स्कूल को शौचालय के लिए राशि देने को तैयार हूं लेकिन मेरे द्वारा 3 लाख रुपये दिए और शौचालय पूरा नही बन पाया, इसलिए प्राचार्य से एस्टीमेट तैयार करने निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा शाला की कमियों को पूरा किया जाएगा। छात्राओ की मांग पर उन्हें स्कूल में शौचालय, पानी की टँकी, और पीने के लिए साफ पानी और 1900 छात्राओ के लिए एक नई बिल्डिंग की मांग करने पर राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया। उन्होंने स्कूल को सीएम राइज व मॉडल स्कूल बनने की भी बात कही। श्री पटैल ने कहा माईसेम सीमेंट वालों से बात हुई है उन्होंने कहा है कमरों की जरूरत है उनको हम बनवा कर देंगे। शौचालय के साथ-साथ ग्राउंड में पेवर ब्लॉक लगवाने का भी काम कराया जाएगा एवं बच्चों को शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था कराई जाएगी। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री लखन पटेल के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता पं. राजेंद्र गुरु, पूर्व मंडी अध्यक्ष खरगराम पटेल, जनपद अध्यक्ष खिलान अहिरवार, एसडीएम निकेत चौरसिया, पार्षद योगेश चौधरी, बीडीसी नीलेश ठाकुर, नन्दकिशोर चौरसिया, अंकित पटेल, कुलदीप पटेल, जमना जैन, नरेंद्र सराफ, रूपेश पटेल एवं सुकई पटेल, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं छात्रायें मौजूद थे।
