Spread the love

मानकुंवर बाई कालेज सामुहिक सायबर क्राइम मामला

जबलपुर। मानकुंवर बाई कालेज में हुये सामुहिक सायबर क्राइम मामले में कांग्रेस ने का बड़ा प्रदर्शन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ. यहां विधायक लखन घनघोरिया, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नेताप्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस जन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे यहां ज्ञापन सौंपा गया और कार्यवाही की मांग की गई। इस अवसर पर श्री दिनेश यादव,सम्मति सैनी,मनीष चंसोरिया,गुड्डू नवी,दिनेश तामतेश्वर,अदिति अतुल वाजपई,वकील अंसारी,राकेश पांडेय,मदन लारिया,प्रमेंद्र चौहान,तरुण रोहितास,रितेश नोटनानी और सभी कांग्रेस जन उपस्थित थे।
एस.पी. ऑफिस पहुंचे विधायक लखन घनघोरिया ने पुलिस की विवेचना को भी घेरे में लिया ,उन्होंने बताया कि लगातार चार-पांच दिनों से छात्राओं के ऊपर घटित, इस संवेदनशील घटना में पुलिस ने अभी तक कार्यवाही तो दूर की बात, संज्ञान तक लेने की फुर्सत नहीं । शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा छात्राओं के साथ इतना संवेदनशील अपराध होना कहीं ना कहीं कॉलेज प्रबंधन के साथ-साथ जबलपुर पुलिस की नाकामी भी नजर आ रही है। कांग्रेस ने मांग की मानकुवार बाई महाविद्यालय की छात्राओं के अलावा भी शहर के सभी कॉलेजों में एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के नेतृत्व में टीम होना चाहिए, छात्राओं से कॉलेज कैंपस में चर्चा की जानी चाहिए, छात्राओ को भी किसी प्रकार की तकलीफ ना हो ,उनकी परेशानियों को उनके नाम नंबर गुप्त रखते हुए तत्काल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *