Spread the love

प्रोजेक्ट वर्ष 2025 तक कंप्लीट होगा, लगातार की जायेगी समीक्षा

कंपनी को निर्देश दिये यहां पर मैनपॉवर और बढ़ायें

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने दमोह जिले की सीमा से लगे बंडा के ग्राम प्रहलाद पुरा, आपदापुर और उड़ाहो पहुंचकर जल निगम के बेबस-सुनार प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यो का जायजा लिया। योजना की लागत 169.09 लाख है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा जल निगम के दो बड़े महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चल रहे है, जिनको अगले साल 2025 तक कंप्लीट होना है, इसमें पहला बेबस-सुनार वन और दूसरा बेबस-सुनार टू, बेबस-सुनार टू पहले देख चुके हैं, लगभग 10 दिन पहले उसका निरीक्षण किया था। कमिश्नर सागर डॉ.वीरेन्द्र सिंह रावत ने भी उसका निरीक्षण किया था। आज बेबस-सुनार वन का निरीक्षण किया है, सागर जिले के बंडा में इसका बेस है और यहाँ पर इसके बन रहे इंटेकवेल (जल शोधन संयंत्र) को देखा है। इसके अलावा इसकी पूरी साइट देखी है, जहाँ पर पानी फिल्टर किस तरीके से होगा और वह किस तरीके से ओवरहेड टैंक के माध्यम से सप्लाई किया जाएगा, उसकी पूरी चैन देखी गई।

            उन्होंने कहा यहाँ पर काम संतोषजनक रूप से चल रहा है, कुछ चीजों में छोटी-छोटी अड़चनें हैं, जिनको दूर करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा यहाँ का स्ट्रेक्चर थोड़ा सा ज्यादा पथरीला होने से इनको खुदाई में थोड़ी समस्या आ रही है, लेकिन पूरा प्रयास रहेगा कंपनी को भी निर्देशित किया है, कि यहाँ पर मैनपॉवर और बढ़ाए, काम हमको समय पर कंप्लीट करना है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कुछ छोटी मोटी अड़चनें आ रही हैं, जो कि राजस्व विभाग, वन विभाग और बिजली विभाग इन तीनों से संबंधित है निर्देश दिए कि इन सभी से बात की जायेगी। इसके अलावा इनको पत्र भी लिखे जाएंगे ताकि ये हर्डल्स दूर हो और काम जल्दी से कंप्लीट हो । उन्होंने कहा यहाँ पर प्रोजेक्ट की गति संतोषजनक है। यहाँ पर कंपनी की ओर से भी अच्छा काम किया जा रहा है और प्रयास किया जा रहा हैं कि इसको और एक्सपीडाइट किया जाए ताकि किसी भी स्थिति में अप्रैल-मई तक पूरा प्रोजेक्ट कंप्लीट किया जा सके, इसकी लगातार समीक्षा की जायेगी। जल निगम के महाप्रबंधक गौरव सराफ ने बताया बेबस सुनार-2 समूह जल प्रदाय अंतर्गत दमोह जिले के 66 ग्राम एवं सागर जिले के 25 ग्रामों में पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू कनेक्शन देकर पेयजल प्रदाय किया जायेगा, जिस हेतु जल शोधन संयंत्र, इंटेक बेल और उच्च स्तरीय टंकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है।  जिसका निर्माण श्री कंस्ट्रक्शन के माध्यम से किया जा रहा है। इस अवसर पर जल निगम के महाप्रबंधक गौरव सराफ और विभागीय अधिकारियों के साथ ही निर्माण एजेंसी के अधिकारी और ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *