





दमोह / सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व छात्र छात्राओं का मिलन समारोह बाल सखा समागम हर्षौल्लास के साथ सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ।।सरस्वती शिशु मंदिर दमोह में हुए बालसखा मिलन कार्यक्रम में ऐसा एक भी पल नही गुजरा जो बचपन की सुखद समृतियो से अछूता रहा हो।कार्यक्रम की शुरुआत मंगल दीप के दीपायन से हुई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया एवं राज्यमंत्री लखन पटेल के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर की पूर्व प्राचार्या गुणमाला जैन, मुन्नी दीदी, कसुम खरे दीदी ने सहभागिता दर्ज कराई। स्वागत भाषण कार्यक्रम प्रभारी सत्येंद्र साहू प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2012में ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ था 12साल बाद फिर पूर्व छात्र छात्राओं का मिलन समारोह आयोजित करने जा रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व दीदी आचार्य जी का सम्मान पूजन किया गया। वर्तमान के प्राचार्य जी आचार्य जी दीदी जी का पूजन कर सम्मान किया एवं पूर्व सीनियर छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। इसके बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। सभी दूर दूर से आए भैया बहिनों ने अपना परिचय दिया।
कहते हैं कि बीता हुआ समय वापस नहीं लौटता किंतु उक्त कार्यक्रम में यह भी संभव हुआ जब 1987-88 बेच के विद्यार्थी अपने समय के गुरुजनों का सम्मान करते हुए नजर आये सभी की आंखें नम थीं, गुरुजन भी बीते हुए समय के प्रसंगों को एक एक कर याद कर रहे थे।कार्यक्रम में सैकडो मील की दूरी तय करते हुए अहमदाबाद, दिल्ली, पूना, बंगलोर, इंदौर, भोपाल आदि अनेक शहरो से पधारे हुए भूतपूर्व विद्यार्थियों की आंखों मे अपने दोस्तों एवं गुरूजनो से मिलने की चमक साफ़ दिखाई दे रही थी, गुरूजन भी अपने विद्यार्थियों को लंबे अंतराल बाद देखने पर अपने आंसू रोक नही पाये।कार्यक्रम में एक ओर जहां मन को भावुक कर देने वाला दौर दिखाई दिया वहीं दूसरी ओर गीत एवं नृत्य के माध्यम से मस्ती होती भी दिखाई दी,पूर्व छात्र अनुनय श्रीवास्तव ने जिंदगी इक सफर है सुहाना गीत के माध्यम से महौल में मस्ती सराबोर कर दी वही दूसरी ओर संदीप अयाची के बांसुरी वादन ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिये।कार्यक्रम के मध्य में भूतपूर्व शिक्षको, वर्तमान शिक्षको एवं वरिष्ठ पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान भी आयोजक समीति द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अनेक भूतपूर्व छात्रों ने अपनी अपनी स्मृतियां साझा कर वर्तमान विद्यार्थियो को नया मार्ग भी प्रस्सत किया।इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में संयोजक प्रभात सेठ, प्रभारी सत्येंद्र साहू , नीलेश जैन, विकास पटेल, सतीश चौरसिया, नवीन राय ,नीलेश बजाज, विपुल खरे , संभव जैन ,मानव बजाज, मनोज जैन,उमेश पाठक , सुरजीत सिह राजपूत, अनुराग हजारी, राखी जैन, स्वाती सिंघई , साधना जैन ,राजीव अयाची, एड राजीव ठाकुर , अमरजीत सिंह , आलोक सोनवलकर, अंजली सिघई ,सोनल राय ,श्वेता शर्मा,नेक नारायण, अरविंद पाल सहित सैकडों लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन सत्येन्द़ साहू एवं आभार प्रदर्शन नीलेश जैन द्वारा किया गया।
