
कांग्रेस ने उपभोक्ताओं के साथ जाकर दर्ज कराई थाने में शिकायत
जबलपुर। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर शहर में जारी तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. जहां एक तरफ विद्युत कंपनियो के तेवर सख्त हैं कि वो मीटर लगाने में रुकावट डालने वालों पर एफआईआर कराएंगे, लेकिन अब अब कांग्रेस के नेतृत्व में उपभोक्ता ही विद्युत कंपनी पर एफआईआर कराने पहुंच रहे हैं.
इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली उपभोक्ता को साथ लेकर ओमती थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई. शिकायत में कहा गया कि राजेंद्र कुमार विक्टर जो कि इनकम टैक्स ऑफिस के पास निवास करते हैं उनके घर पर 18 नवंबर को कुछ लड़के गुंडागर्दी वाले लड़के में खुद को मोंटी कार्लो का कर्मचारी बाता कर आए. उन्होंने कहा कि आपका मीटर खराब है और इसे बदलना पड़ेगा अगर आप बदलने नहीं देंगे. तो हमें आप पर 10000 का जुर्माना करना पड़ेगा. जिसके बाद राजेंद्र जी द्वारा मना किया गया कि नहीं हमें प्रीपेड मीटर (स्मार्ट मीटर) नहीं लगवाना है. लेकिन मीटर लगाने आए लोगों ने अपने किसी अधिकारी को फोन लगाया और बोला कि यह मीटर नहीं बदलवा रहे हैं इनका जुर्माना तैयार कर लिया जाए. जिसके डर के कारण राजेंद्र विक्टर ने बोला कि आप ऐसा ही मीटर लगा दीजिए. हमें प्रीपेड मीटर नहीं लगवाना है उन्होंने बोला की यह प्रीपेड मीटर नहीं है जैसा आप का मीटर लगा है यह बिल्कुल वैसा ही है.
28 को आया 28 सौ का बिल..
लेकिन 28 तारीख को एमपीईवी के द्वारा उनको 2800 का बिल भेज दिया गया जो की हर माह 500- 600 आता था जब उन्होंने इसकी शिकायत विद्युत कार्यालय जाकर करी तब उन्हें जानकारी हुई कि उनके घर में लगा हुआ मीटर स्मार्ट मीटर है. उन्होंने बिजली अधिकारी को बोला की हमको यह मीटर नहीं चाहिए तो उन्होंने उल्टा धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर यह मीटर नहीं लगाओगे तो आपके खिलाफ पुलिस में शिकायत की जाएगी और आपकी विद्युत सुविधा भी बंद कर दी जाएगी।
कांग्रेस से संपर्क किया…
राजेंद्र कुमार विक्टर ने बताया उस दिन भी डर कर घर वापस आ गये. उन्होंने आगे कहा जैसे ही मुझको पता चला की कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध किया जा रहा है तो वह कांग्रेस के संपर्क में आए और उन्होंने अपनी पीढा बताई. जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उन्होंने थाने में मोंटी कार्लो के मैनेजर घनश्याम दुबे एवं अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा के खिलाफ नामजद शिकायत दी, और साथ ही मांग की उनका पुराना मीटर पुन स्थापित कर दिया जाएं, इस दौरान रितेश बंटी गुप्ता, प्रवेन्द्र चौहान, अनुज श्रीवास्तव, संदीप जैन, अभिषेक पाठक, भारत पटेल आदि कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।
