Spread the love

पुरैना तालाब पहुंचकर सफाई अभियान में शामिल हुए विभिन्न संगठनों के नागरिक

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज पुरैना तालाब पहुंचकर सफाई अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर नगर के जागरूक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। सफाई अभियान का 26   वा सप्ताह है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा आज सफाई अभियान और श्रमदान का लगातार 26  वा सप्ताह है, इस अभियान का उद्देश्य यही है कि लोग जागरूक हों और शहर की सफाई के प्रति लोगों के अंदर यह मैसेज जाए कि हम खुद सफाई रखें। उन्होंने नगरवासियों से कहा यह नहीं होना चाहिए कि दूसरे व्यक्ति आकर हमारी जगह पर सफाई करें और उसके बाद अन्य व्यक्ति फिर उसे गंदा कर दें, इस आदत को बदलने की बहुत ज्यादा जरूरत है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा सफाई का हमारा मुख्य उद्देश्य यह है की सफाई को हम मास मूवमेंट बनाना चाहते हैं, उसके लिए एक छोटी सी शुरुआत है, जब हमने देखा कि लगातार यह 25 हफ्ते से चल रहा है, इसमें एक बार भी ब्रेक नहीं हुआ इससे यह समझ में आता है कि लोग चीजों को अपने हाथ में ले ले, तो चीज बदल सकती हैं।  हम इस मास मूवमेंट के रूप में आगे बढ़ाने वाले हैं कल 02 दिसंबर से एक नया प्रोग्राम शुरू होगा जिसमें स्कूलों में जाकर के स्कूलों के विद्यार्थियों को एजुकेट करने का प्रयास किया जाएगा, की सफाई कितनी जरूरी है कि कचरे का सेग़रिग्रेशन कैसे किया जाता है। सीएमओ नगर पालिका और उनकी टीम कल से जाना शुरू करेगी छोटी-छोटी टीम बनाएंगे जो अलग-अलग स्कूलों में जाएंगे, कुछ नुक्कड़ नाटक शुरू किए जाएंगे, इस माह से इसको एक नयाl मूवमेंट बनाने की तरफ प्रयास किये जाएंगे।

     पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा साफ सफाई बनाए रखने के लिए सामाजिक संगठनों के द्वारा प्रति सप्ताह के रविवार को सफाई अभियान चलाया जाता है, यह पुण्य का कार्य है। सभी वार्ड वासी सामाजिक संगठन और शहर के लोग जो जागरुक है और शहर को साफ स्वच्छ देखना चाहते हैं तो इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।एनएनएस जिला संगठन दमोह से डॉ. जितेंद्र कुमार चौधरी ने कहा आज पुरैना तालाब में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया। कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में यह निरंतर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा है कि स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा ले, जल स्रोतों और जहां गंदगी का अंबार लगा रहता है, उन्हें स्वच्छ करके अपने देश के सशक्त नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।  एमएसडब्ल्यू की छात्रा ने बताया पुराना तालाब में सभी सामाजिक संगठन के लोग मिलकर सफाई कर रहे हैं, सभी से यह आग्रह है कि अपने घर के आसपास और मोहल्ले में सफाई करें और सफाई के साप्ताहिक अभियान में हमारा सहयोग करें।नैना तिवारी ने कहा यह सफाई अभियान का 26  वाँ सप्ताह है, आज सभी ने मिलकर पुरैना तालाब में सफाई की है सभी से आग्रह है कि यहां पर सफाई बनाकर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *