Spread the love

दमोह शहरी क्षेत्र में मीजल्स और रुबेला इन रोगों से बच्चों को बचाने के लिए एक विशेष अभियान

दमोह :कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कहा भारत सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन सभी का लक्ष्य यही है की बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो, ताकि वो बीमारियों से मुक्त रहे। उन्होंने बताया दमोह शहरी क्षेत्र में मीजल्स और रुबेला इन रोगों से बच्चों को बचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है और यह लगातार चल रहा है। दमोह शहरी क्षेत्र में 09 महीने से ले करके 05 साल तक के बच्चे जिनको मीजल्स और रुबेला का वैक्सीन नहीं लगा है, उनके माता-पिता, परिवार जन नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाएं, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं और उनका नि:शुल्क टीकाकरण करायें, ये बच्चों को मीजल्स और रूबेला बीमारियों से बचाने में सहायक सिद्ध होगा।कलेक्टर श्री काचेर ने सभी से आग्रह करते हुये कहा इसको बिल्कुल भी अनदेखा ना करें, बाद में यह बीमारी होती है तो यह बच्चे के लिए बड़ा खतरनाक साबित हो सकता है, तो अपने बच्चों को किसी भी संभावित रोग के खतरे से बचाने के लिए टीकाकरण अवश्य करायें।      उन्होंने कहा दमोह शहरी क्षेत्र में 09 महीने से लेकर 05 साल तक के बच्चे जिनको मिज़ल्स और रूबेला का टीका नहीं लगा है, नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका अवश्य लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *