किसान छोटे सींग के खेत का निरीक्षण किया





दमोह : कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर द्वारा जिले में रात्रि चौपाल का कार्यक्रम गांव में शुरू किया गया है, इसके पूर्व कलेक्टर श्री कोचर ने दूरस्थ वनांचल ग्राम मडियादो के ग्राम घोघरा में चौपाल लगाई थी, आज सिग्रामपुर के वनांचल ग्राम चौरई पहुंचकर पर्यटन विकास केंद्र, मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप एक करोड़ 16 लाख की लागत से बन रहे बड़ा देव मंदिर, धर्मशाला और मंगल भवन, शासकीय नवीन माध्यमिक शाला, उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा आंगनबाड़ी केंद्र के साथ किसान छोटे सींग ने अपने ढाई एकड़ के खेत में चने की नई वैरायटी की फसल लगाई है का जायजा लिया। ज्ञात हो कलेक्टर श्री कोचर ने चौपाल के पूर्व ग्राम का भ्रमण किया।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र में कुछ कमियां पाई गई सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय नवीनशाला भवन का जायजा लेते हुए शाला भवन की छत को ठीक करने के निर्देश दिए। स्कूल की छत का कुछ प्लास्टर निकला हुआ है जिसे जन सहयोग या किसी और मद से कराने की बात की कही । किसान छोटे सिंह जिसकी खेती लगभग ढाई एकड़ में नई वैरायटी के चने की फसल का अवलोकन क्या। अवलोकन के दौरान खेत में उगटा रोग लगा हुआ है, जिस पर कलेक्टर ने किसान से कहा कल कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और अधिकारियों की टीम यहां आएंगे फसल को देखकर उसका पूर्ण उपचार किस तरह किया जाए बताएंगे। कलेक्टर श्री कोचर ने कृषि वैज्ञानिक डॉ अहिरवार को दूरभाष पर चर्चा कर कल मौका निरीक्षण करने को कहा। इसके पूर्व कलेक्टर श्री कोचर ने पर्यटन विकास विभाग के द्वारा नवनिर्मित बड़ा देव मंदिर तथा धर्मशाला और मंगल भवन का अवलोकन किया जिसकी मुख्यमंत्री डॉ यादव मोहन यादव जी ने घोषणा की थी जिसकी लागत 1 करोड़ 16 लाख रुपए है, निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया, समय सीमा में काम पूरा किया जाए। उन्होंने कहा अगले साल मार्च अप्रैल लगभग 6 महीने में बारिश के पूर्व किसी भी स्थिति में कार्य पूरा के लिया जाए। इस अवसर पर भृमण के दौरान एसडीएम तेंदूखेड़ा सौरभ गंधर्व, तहसीलदार डॉ विवेक व्यास, सीइओ जनपद पंचायत डॉ रामेश्वर पटेल, सीबी एमओ डॉ डी के राय, सब इंस्पेक्टर आलोक तिरपुडे सहित अन्य सबन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
