Spread the love

अशोकनगर। जिले के सरकारी दफ्तरों, स्कूल, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व युवतियों के कॉमन रूम, सेपरेट टायॅलेट व सेनेटरी पेड मशीन लगवाये जाने की मांग को लेकर बीते दिन रविवार को कॉलेज छात्राओं द्वारा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रा मुस्कान रघुवंशी ने बताया कि नारी की सुरक्षा को देखते हुए कुछ चीज बाजारों एवं सरकारी दफ्तरों लाइब्रेरी में होना अनिवार्य है। जैसे कि मार्केट में विभिन्न मार्ग चयनित कर गर्ल्स सेपरेट टॉयलेट, सेनेटरी पैड मशीन होना भी आवश्यक है जिससे हमारी बहनों को मार्केट और सरकारी दफ्तरों में कोई परेशानी ना आए इसके अलावा युवतियों के लिए एक गर्ल्स कॉमन रूम कॉलेज एवं सरकारी दफ्तरों में वेटिंग के लिए आवश्यक हो ताकि महिलाएं अपने आप को वहां बैठे सुरक्षित महसूस करें। इन्ही सब मांगो को लेकर केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं केन्द्रीय मंत्री द्वारा मांगो को जल्द पूरा कराये जाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान आरती चौहान, सानू रघुवंशी, निकिता शर्मा, करिश्मा सिलावट, सिमरन शर्मा, नेहा लोधी आदि छात्रायें उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *