
ग्वालियर | महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के निर्देष पर जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु दिनांक 25.11.2024 से 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ आयोजित किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देष पर तथा डीएसपी महिला अपराध ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्षन में ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान तथा सार्वजनिक स्थानों पर अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर जनचौपाल, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा आमजन को ‘‘हम होंगे कामयाब’’ जागरूकता अभियान से अवगत कराते हुए नवीन कानूनी प्रावधानों तथा साइबर अपराधों, गुड टच-बैड टच तथा हेल्प लाइन के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
आज दिनांक 01.12.2024 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेष के निर्देष पर चलाए जा रहा जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ एवं ‘‘विश्व एड्स दिवस’’ के अवसर पर बिलौआ कस्बा में बिलौआ पुलिस के साथ मिलकर व्हीआईएमएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण तथा बिलौआ कस्बा के आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक पूनम कटारे चौकी प्रभारी जौरासी के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा आमजन को जेंडर आधारित अपराध, बच्चों पर होने वाले अत्याचार के संबंध में चर्चा की गई तथा बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना, उनकी समस्या के उचित समाधान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जेंडर आधारित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना छेड़छाड़, बलात्कार, ईव टीजिंग, नशा मुक्ति, सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को हेल्पलाइन नंबर 100 डायल, 1090,1098,181 आदि की उपयोगिता तथा बच्चों को गुड टच-बैड टच के संबंध में बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पोस्टर के माध्यम से जेण्डर आधारित अपराधों के संबध्ंा में बताया गया। इस अवसर पर व्हीआईएमएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को विशेष अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ एवं ‘‘विश्व एड्स दिवस’’ के संबंध में जागरूक किया गया।
