स्वच्छता पर चैंपियन ऑफ स्कूल पुरस्कार किया जाएगा प्रदान
कलेक्टर श्री कोचर ने शासकीय एमएलबी स्कूल में दिया स्वच्छता पर मोटिवेशन




दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने घोषणा की है कि जिस विद्यालय में प्लास्टिक की बोतलों में सिंगल यूज प्लास्टिक जितनी अधिक संख्या में संग्रहण किया जाएगा ऐसे विद्यालय को स्वच्छता के क्षेत्र में चैंपियन स्कूल घोषित करते हुए उसे पुरस्कृत किया जाएगा। मंगलवार को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला दमोह में छात्राओं से बात करते हुए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने एमएलबी स्कूल के साथ-साथ जिले के अन्य स्कूलों के लिए भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया । उन्होंने घोषणा की विद्यालयों को प्लास्टिक मुक्त करें तथा शहर को स्वच्छ बनाने में विद्यार्थियों की सहभागिता करें, बच्चों के माध्यम से पानी की खाली बोतलों अथवा अन्य प्लास्टिक बोतल में सिंगल यूज प्लास्टिक विभिन्न प्रकार के पाउच आदि ऐसे प्लास्टिक जो पर्यावरण के लिए खतरा है, उन्हें संग्रह करना है तथा ऐसी भरी हुई बोतलों की संख्या तथा वजन जिस विद्यालय द्वारा जितना अधिक संग्रहित किया जाएगा, उसे जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ अशासकीय विद्यालय भी शामिल रहेंगे।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा हम स्कूलों के बीच में स्वच्छता के चैंपियन का कांम्पीटीशन करा रहे हैं, यह सारे प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के बीच रहेगा, जिसमें एक बोतल में जितने ज्यादा से ज्यादा पॉलिथीन भरकर जो स्कूल देगा वह स्वच्छता का चैंपियन माना जाएगा, जिसमें फर्स्ट, सेकंड और थर्ड बड़े प्राइज दिए जाएंगे। यह चेलेंज हम आपके सामने रख रहे हैं, यह चैलेंज जिले की पूरी स्कूलों के सामने रख रहे हैं।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा आपको जहां भी कचरा दिखे उसको जल्दी से उठाएं और सही जगह पर डाल दें, जब आपके घर में कचरा इकट्ठा होता है, उसे लेने के लिए कचरा गाड़ी आती है जिसमें सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डालें। उन्होंने कहा यदि आप किसी को यहां-वहां कचरा डालते हुए देखें तो उन्हें तुरंत टोकें, उनसे सही जगह पर कचरा डालने के लिए कहें। यदि हम कचरे का प्रबंधन करते हैं, तो हम अपने घर, अपने समाज और अपने देश को स्वच्छ बना सकते हैं। बचपन से जब हमने यह चीज सीखी है तो हमको ऐसी आदत बन गई और यदि आप भी बचपन से ही सीखेंगे तो आपकी भी आदत ऐसी ही हो जाएगी, जिससे आगे वाली आने वाली जनरेशन को इसका फायदा होगा।
उन्होंने कहां पर्यावरण में कचरे के अलावा ऊर्जा यानी बिजली बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जहां पर भी लाइट पंखे या गीजर का बटन चालू दिखे तो उसको तुरंत बंद कर दें। उन्होंने कहा नाखून से लेकर नाली तक सब साफ होना चाहिए है, यह हमारी जिम्मेदारी है, इसके लिए आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि आपके जीवन की भी सफाई हो, उसके लिए आपको दो काम करने हैं, सभी लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग मिलनी चाहिए, आपको सेल्फ डिफेंस आना चाहिए यदि आपके साथ कोई गलत बिहेव करता है, तो उसको सबक सिखाने की ताकत आपके अंदर होनी चाहिए, यदि आप सबक नहीं भी सिखा पाते है, तो कम से कम परिवार और पुलिस को बताने की ताकत हमारे अंदर होनी चाहिए।
उन्होंने कहा जब भी आप बाजार सब्जी लेने जाएं तो सब्जी वाले भैया आपको पॉलिथीन में सब्जी दे, तो आप कहें भैया पॉलिथीन मत दीजिए हम अपनी थैली लेकर आए हैं। अपनी जिंदगी का लक्ष्य तय करें कि जीवन में आगे क्या करना है और उसे पाने के लिए दिन-रात एक कर दें। दुनिया में कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है, जरूरी नहीं है कि हर आदमी कलेक्टर बने, आप जो भी बने उसमें बेस्ट करके दिखाएं, यदि आप बेस्ट करके दिखाएंगे तो पूरी दुनिया आपको पसंद करेगी चाहे आप इस दुनिया के अंदर कोई सा भी कम करें।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कलेक्टर सर हर रविवार को श्रमदान में जाते हैं, यह उन्ही की शुरुआत है, वे पूरी गंदगी साफ करने में अपना पूरा-पूरा योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से कचरा से संबंधित जानकारी दी, उन्होंने कहा जैसे वीडियो में कचरा का पहाड़ बना हुआ है वैसे ही हमारे जिले में लाड़न बाग में कचरा का पहाड़ बना हुआ है। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से हमारे पर्यावरण पर क्या-क्या दुष्प्रभाव पड़ते हैं इसके साथ ही उन्होंने वीडियो के माध्यम से बताया कि हम कचरे का कचरे का निष्पादन कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा गीले कचरे और सूखा कचरे को अलग-अलग करके कचरा गाड़ी में दे, यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो कचरे का ढेर बनेगा, इसमें कोई नगरपालिका इसका कुछ भी नहीं कर सकते है, यदि कचरा अलग-अलग मिलेगा तो अल्टीमेटली वह खाद बन जाएगा और यह खाद वापस से प्रकृति में जाएगा।
इस दौरान कचरा प्रबंधन आदि के संबंध में लघु फिल्म का प्रदर्शन नगरपालिका सीएमओ श्री शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर एम.एल.बी. स्कूल की प्राचार्य अर्चाना जैन और ए.पी.सी. मोहन राय सहित संस्था के शिक्षकगण और सम्मानीय मीडियाजन मौजूद रहे।
