Spread the love

तिलहरी मेन रोड पर सुबह-सुबह दुर्घटना
जबलपुर। गोराबाजार थाना अतंर्गत राजुल टाउन शिप के आगे मेन रोड पर मंगलवार की सुबह-सुबह योगा क्लास के लिए एक्टिवा से तिलहरी की ओर जा रही एक युवती को तेज रफ्तार बस के चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही युवती की मौत हो गई| घटना के बाद क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई| पुलिस ने मौके से बस जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया|
गोराबाजार पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलहरी निवासी दीपक पासी की बेटी ज्योति पासी सुबह करीब 9:30 बजे एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसएम 7898 से तिलहरी की ओर जा रही थी। ज्योति पासी राजुल टाउनशिप के समीप पहुंची तभी जबलपुर से मंडला की ओर जा रही बस क्रमांक एमपी 20 टीए 1189 के चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही ज्योति सड़क पर गिर गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया| पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *