Spread the love

हत्या सहित दर्जनों मामलों में फरार शिब्बू खान गिरफ्त में
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश शिब्बू खान उर्फ आसिफ मंसूरी को अंतत: पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार शिब्बू पुलिस को छका रहा था| कल रात भी उसने पुलिस के चंगुल से बचने के लिए पहाड़ी से छलांग लगा दी| नीचे गिरने पर उसके दोनों पैर और हाथ में गहरी चोटें आ गई| आरोपी शिब्बू खान पर हत्या समेत 15 से अधिक गंभीर अपराधिक मामलें दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। शिब्बू, जिसे पहले भी तीन बार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा| बहरहाल पहाड़ियों से कूदने पर वह पुलिस के हाथ लगा| घायल होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपराधी की निगरानी में पुलिस बल तैनात किया गया| पुलिस ने बताया कि शिब्बू पर पहले भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई हो चुकी है। उसके अन्य साथी विभिन्न अपराधों में पहले ही जेल में बंद हैं, लेकिन शिब्बू पुलिस की पकड़ से बाहर था।
सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गढ़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मदनमहल दरगाह की पहाड़ियों पर घेराबंदी की, इस बार फिर आरोपी शिब्बू खान भागने की कोशिश करने लगा| इस दौरान वह फिसलकर पहाड़ियों से नीचे गिर गया और उसको चोटें आ गई।
सीएसपी के मुताबिक शिब्बू अपराधी प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्ध थाना गढा व शहर के अन्य थानों मे हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, बलवा, चाकूबाजी, अवैध वसूली जैसे दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसकी फरारी के दौरान उसे किसने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *