
रोहित साहू
मडियादो — बालिका छात्रावास मडियादो में विभागीय अधिकारी एपीसी आरएस पाठक , नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार , पंचायत इंस्पेक्टर राजेश पाराशर , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक जैन की उपस्थिति में छात्रावास में निवासरत छात्राओं को उनकी पसंद अनुसार गर्म कपड़े स्वेटर का वितरण किया गया। इस दौरान वार्डन चन्द्रकिरण खरे और सहायक वार्डन साक्षी बड़ेरिया द्वारा 50 छात्राओं को शासन की योजना अनुसार गर्म कपड़े वितरित कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से की गई। एपीसी आरएस पाठक द्वारा छात्राओं से शिक्षण संबंधी संवाद किया गया ओर छात्राओं से छात्रावास में मिल रही सुविधाओं की विंदुवार जानकारी ली गई। विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था और मिड डे मील से जुड़ी जानकारी भी ली। नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार द्वारा छात्राओं को बताया गया कि अभी किया गया परिश्रम भविष्य की सफलता है। इसलिए प्रत्येक कार्य में शिक्षा में प्रमुख स्थान दे ओर उसमें रम जाए। यही शिक्षा आपको समाज में उन्नत स्थान पर ले जाएगी। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक जैन द्वारा उपस्थित पंचायत इंस्पेक्टर राजेश पाराशर जी से छात्रावास परिसर में मुख्य गेट तक सीसी रोड बनवाने की बात कही गई। वार्डन चन्द्रकिरण खरे द्वारा उपस्थित अधिकारियों को छात्रावास से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी गई।
