Spread the love

मेरी जिम्मेदारी है कि आपके गांव पहुंचकर आपकी परेशानी दूर करने का प्रयास करूं…..बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा। मेरा गांव मेरा सांसद अभियान के तहत सांसद श्री बंटी विवेक साहू ग्राम हीराबाड़ी पहुंचे और ग्रामीणों से रूबरू हुए उनकी समस्या जानी निराकरण का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि पहले ऐसे सांसद थे जिनसे मिलने के लिए आम जनता को महीनों इंतजार करना पड़ता था मिलते भी थे तो लाइन लगानी पड़ती थी और धक्का खाते थे जब आपने अपने भाई और बेटे को सांसद बनाया तो मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आपके बीच पहुंचकर आपकी परेशानी सुनकर उसको दूर करने का प्रयास करूं ।
सांसद ने कहा कि मेरी प्राथमिकता में शिक्षा और स्वास्थ्य है और दोनों क्षेत्रों में अच्छे काम हो रहे हैं।
मेरा गांव मेरा सांसद अभियान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अरविंद सूर्यवंशी, महापौर विक्रम आहके , भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू नरोटे, अजय सक्सेना, रिजवान कुरैशी, सुरेश साहू, चंद्रकुमार ( चंदू जैन) एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *