
दमोह ! भारतीय किसान मित्र दीदी मजदूर संघ ने एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें लेख है कि किसान मित्र जो की कृषि कल्याण विकास की आत्मा परियोजना के तहत कृषि विभाग में कार्यरत थें और पूर्ववर्ती कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने किसान मित्रों को बाहर किया था तब से लेकर आज तक भारतीय किसान मित्र दीदी मजदूर संघ लगातार, अपनी नियुक्ति की लड़ाई हेतु मांग कर रहा है, और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया था कि बहाली कर दी जाएगी, परंतु आज तक बाहली नहीं हो पाई है,और नवीन नियुक्त हुई तो अनेक किसान मित्र ओवर ऐज के कारण बाहर हो सकतें हैं,अतः इस बार पुनः भारतीय किसान मित्र मजदूर संघ के बैनर तले संगठन ने ज्ञापन सौंप कर पुनः बाहली नियुक्त की मांग की गई है, अतः किसान मित्रों ने बताया है की माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंप मांग की है और अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन संगठन करेगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी, उक्त बात भारतीय किसान मित्र मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह पटेल एवं उपस्थित महिला दीदी संघ से माध्यम से कहीं गई हैं!
