Spread the love

जुपिटर आ रहा है आपके पास आज (शुक्रवार को) – सारिका

बृहस्‍पति, पृथ्‍वी और सूर्य होंगे एक सरल रेखा में शनिवार को – सारिका घारू

दमोह ! आज (शुक्रवार 6 दिसम्‍बर) एवं शनिवार (7 दिसम्‍बर) की शाम आकाश में बेहद खास खगोलीय घटना दिखने जा रही है जिसमें सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर या बृहस्‍पति इस साल के लिये पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आकर सबसे तेज चमक के साथ अपेक्षाकृत बड़ा दिखने जा रहा है ।

इस बारे में जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि शुक्रवार को जुपिटर इस साल के लिये पृथ्‍वी के सबसे नजदीक होगा । इस घटना को जुपिटर एट पेरिजी कहते हैं । इस समय जुपिटर की पृथ्‍वी से दूरी लगभग 61 करोड़ 17 लाख 61 हजार किमी होगी । इस तरह गुरूदर्शन का यह सबसे अच्‍छा अवसर होगा जबकि इसे पास होने के कारण सबसे अधिक चमकीला और अपेक्षाकृत बड़ा देख पायेंगे ।

इस घटना के अगले दिन शनिवार (7 दिसम्‍बर) को जुपिटर एट अपोजीशन की खगोलीय घटना होने जा रही है । इसमें सूर्य की परिक्रमा करती हुई पृथ्‍वी इस स्थिति में आ जायेगी कि पृथ्‍वी के एक ओर सूर्य होगा तो दूसरी ओर जुपिटर । इस तरह जुपिटर, पृथ्‍वी और सूर्य एक सरल रेखा में होंगे ।

सारिका ने बताया कि आप जुपिटर को शाम को चमकते हुये पूर्व दिशा में देख सकते हैं ,लेकिन अगर आप टेलिस्‍कोप से देखेंगे तो इसकी डिस्‍क की पटिटकाओं को तथा इसके मून को भी देख पायेंगे । इस घटना के समय जुपिटर माईनस 2.8 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा । बृहस्‍पति जिसे गुरू भी कहते हैं इस समय आकाश में वृषभ तारामंडल में है । यह शाम उदित होने के बाद रात भर आकाश में रहकर मध्‍यरात्रि में सिर के ठीक उपर होगा तथा सुबह पश्चिम में अस्‍त हो जायेगा ।

तो तैयार हो जाईये आकाश मे गुरूदर्शन करने के लिये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *