दिए गए अह्म दिशा-निर्देश ……. उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित



दमोह : जिले के सभी राशन दूकान संचालको की कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 10 में बैठक आयोजित की गईं। बैठक में कलेक्टर श्री कोचर ने संचालको से चर्चा की, उनकी बातें व समस्याए सुनी। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा संचालन अच्छे से किया जाए ताकि आमजन को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले संचालको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रभारी डीएसओ खाद्य आपूर्ति राजेश पटैल, जिला कार्पोरेट बैंक के जीएम अनुपम खरे, दीक्षा गुप्ता सहित दूकान संचालक मौजूद रहे।
