Spread the love

दिव्यांग बच्चों का समर्थ प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न

दमोह : दिव्यांग बच्चों का समर्थ जिला स्तरीय प्रदर्शन कार्यक्रम स्थानीय जिला पुनर्वास केंद्र परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंन्द्र का भूमि पूजन पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने किया। दमोह विधायक श्री मलैया ने अपने उद्बोधन में दिव्यांग बच्चों के संस्कृत एवं खेल गतिविधियों की तारीफ करते हुए कहा इन बच्चों को आगे बढ़ाने में सभी सहयोग करें। उन्होंने विधायक निधि से सभी दिव्यांग बच्चों को ब्रेल किट प्रदान करने की घोषणा की।

            विधायक हटा उमा देवी खटीक ने कहा अभिभावक इन बच्चों पर विशेष ध्यान दें। मैं भी स्वयं पोलियो से दिव्यांग हूं, सभी के उत्साह एवं मार्गदर्शन से मैं यहां तक पहुंची हूं। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में जीणोद्धार हेतु 18 लाख 46 हजार की राशि स्वीकृत की गई हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंद्र कटारे ने कहा स्पेशल चाइल्ड की महत्वता बताते हुए कहा दिव्यांग बच्चों ने पैरा ओलंपिक खेलों में कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और सभी बच्चों को अपनी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं इनमें कुर्सी दौड़, गोला फेंक, रंगोली, मेहंदी, चित्रकला के साथ गायन-वादन, नृत्य, सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। दिव्यांग बच्चों द्वारा खुद से बने हुए घरेलू उपयोग के समान बैग, पर्स, टोकनी, फ्लावर पॉट आदि का स्टाल लगाए जिनकी जनप्रतिनिधियों ने भूरी-भूरी  प्रशंसा की। रोटरी क्लब दमोह के द्वारा बच्चों को गिफ्ट प्रदान किए गये। समग्र शिक्षा द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र, गर्म कपड़े प्रदान किए गए।कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय अविनाश रावत, जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा, डीपीसी मुकेश द्विवेदी, ललित रैकवार, प्रवेंद्र वैद, मोहन राय, सत्यनारायण तिवारी, कनिष्क साहू, कार्यक्रम अधिकारी समीक्षा जैन, प्राचार्य नूतन पटेरिया, प्रेमलता उपाध्याय, राजाराम श्रीवास्तव, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चित्तर सिंह, सदन नेमा, नरेंद्र पटेल, राजू गांगरा, रवि शंकर पाठक, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण,  छात्रों के पालक मौजूद रहे।

            कार्यक्रम का प्रयोजन मुकेश द्विवेदी ने व्यक्त किया। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा ने कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे ने किया। अंत में आभार दमोह बीआरसी ललित रैकवार ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *