



दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज सीएम राइज विद्यालय दमोह में विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता संवाद किया। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दमोह खासतौर पर मौजूद थे। कलेक्टर श्री कोचर ने पर्यावरण की दृष्टि से उन समस्त पहलुओं पर अपनी बात रखी जो पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम भागीदारी सुनिश्चित करते हैं । तत्पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शर्मा द्वारा विद्यालय का भ्रमण किया गया |
कार्यक्रम के प्रारंभ मे कलेक्टर श्री कोचर का स्वागत संस्था प्राचार्य आर.पी.कुर्मी ने किया। कार्यक्रम का संचालन संजय खरे ने किया| इस दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक और APC मोहन राय तथा अभाना प्राचार्य डा.आलोक सोनवलकर एवं प्रधान अध्यापक नरेंद्र अहिरवार संतोष रोहित उपस्थित रहे।
