Spread the love

हटा : राजस्व अनुभाग हटा अंतर्गत विकासखंड हटा एवं पटेरा में वीएचएसएनडी  टीकाकरण सुदृढीकरण हेतु अधिकारीयों की टीम गठित कर निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये।  वीएचएसएनडी टीकाकरण सुदृढीकरण के तहत दो टीके निर्धारित प्रथम 9 से 12 माह तक एवं द्वितीय 16 से 24 माह तक सभी को शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने हेतु आज विकासखंड हटा अंतर्गत 19 एवं विकासखंड पटेरा अंतर्गत 21 ऑगनवाडी केन्द्रों पर सत्र निर्धारित किए तथा टीकाकरण केन्द्रो  के निरीक्षण हेतु अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया जिसके तहत एस डी एम हटा श्री राकेश सिंह मरकाम ने आंगनवाडी केन्द्र सिलापरी एवं तहसीलदार हटा ने  आंगनवाडी केन्द्र रसीलपुर का निरीक्षण किया। साथ ही अनुभाग अंतर्गत अन्य  तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों एवं खण्ड स्तरीय अधिकारीयों ने भी अन्य स्थलों पर निरीक्षण किया। अनुभाग स्तर पर यह प्रयास है कि सभी विभागीय अधिकारीयों के सहयोग से टीकाकरण सुदृढ हो और कोई भी बच्चा टीकाकरण से ना छूटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *