Spread the love

जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत नर्मदा किनारे खिरहनी घाट में अवैध मदिरा निर्माण एवं संग्रहण की सूचना पर दबिश दी गई। जहां पर अलग-अलग स्थानों से कुल 30 लीटर हाथ भट्टीशराब एवं लगभग 1850 किग्रा महुआ लाहन बरामद किया गया। कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं लाहन का अनुमानित मूल्य 1 लाख 89 हजार 500 रूपये है| सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क,(च )के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किये गये। सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर श्री रविन्द्र मानिकपुरी के मार्गदर्शन एवं कंट्रोलरूम प्रभारी परमानन्द कोरचे के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक प्रवीण वरकडे ,रविशंकर मरावी,आशीष जैन,शिल्पा स्वर्णकार, रूपाली जैन, श्रद्धा पाटकर एवं आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आबकारी आरक्षक कार्यवाही में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *