Spread the love

भाजपा पार्षद द्वारा धरना प्रदर्शन करने का मामला

सागर / नगर पालिका निगम सागर के मढ़िया विट्ठल नगर वार्ड के भाजपा पार्षद देवेन्द्र अहिरवार के द्वारा भगवानगंज चौराहे स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना देने के मामले में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर अनुसूचित जाति वर्ग के साथ वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुये कहा है कि मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माह जुलाई 2022 में भारतीय जनता पार्टी के तमाम सारे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनुसुचित जाति वर्ग के माते मुखियों के सम्मान समारोह में माते मुखियों से वायदा किया था कि नगर निगम सागर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का साथ दें और विकास का एजेंडा माते मुखिया बनाये,पूरा मैं करूंगा और यह भी कहा था कि आप सभी अनुसूचित जाति के माथे मुखिया बैठ कर तय करिए कि आपको विकास के कौन से काम किस तरह से कराने हैं. हमारी ओर से वे काम ज्यों के त्यों स्वीकृत कर दिए जाएंगे।श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा समाज के माते मुखियों से किए गए वायदे को पूरा नाकर समूचे समाज के साथ वायदा खिलाफी कर अपमान भी किया गया हैं जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि अनुसूचित जाति वर्ग के निर्वाचित पार्षद को अपने मान सम्मान और वार्ड के विकास को लेकर संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धरना देना पड़ रहा है। श्री चौधरी ने यह अंदेशा भी व्यक्त किया है कि धरना देनें का कारण कहीं देव जानकी रमन मंदिर ट्रस्ट मढ़िया विट्ठल नगर की भूमि को सांठ गांठ से खरीद बिक्री कर अवैध रूप से कॉलोनियां काटने व अन्य निर्माण कार्य के भुगतान आदि तो नही..?
पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने मांग की हैं कि भाजपा पार्षद द्वारा धरना देने के समूचे प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जावें अन्यथा हम चुप बैठने वाले नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *