
संविधान के सशक्तिकरण की सामुहिक शपथ ली गई
हिण्डोरिया:- नगर एवं आसपास के क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों व्दारा वार्ड नं. 10 मे पहुंचकर बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी वर्ग समुदाय के लोगों ने बडी़ संख्या मे बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर पहुँच कर केण्डल जलाकर, फूलमाला चढा़कर अपनी श्रृध्दांजलि अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज सेवी सुजात खान व्दारा अपने विचार व्यक्त कर सभी को संविधान सशक्तिकरण की सामुहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष, सन्देश पर सुधांशु चौबे, डॉ हीरा लाल, एड- पवन अहिरवार,गजेन्द्र बाबू, राजाराम अहिवार ,सुजात खान आदि ने सूक्ष्म प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तैय्युब अली, हल्कू सिंह, अन्नू राजपूत, लक्ष्मण पटेल, शेख असीम, गुंजी सरपंच रीकेश चौबे, कालूराम अहिरवार, मुबारिक राजा, सतीष अहिरवार, रमेश अहिरवार, संदीप बौद्ध, शंकर लाल, नरेश साहू, भूपेन्द्र बौद्ध सहित बडी़ संख्या में गणमान्य नागरिकजन मौजूद रहे।
