सभी विद्यार्थियों सेआव्हान किया कि आज से हम संकल्प लें कि हम प्रतिदिन कचरा गाड़ी में सूखे एवं गीले कचरे का प्रबंधन करेंगे – मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा





दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शनिवार को लाड़नबाग स्थित महर्षि विद्या मंदिर पहुंचकर हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता पर चर्चा की। कलेक्टर श्री कोचर ने विद्यार्थियों से कहा विद्यालय के नजदीक ही नगर पालिका का वह स्थान है, जहां पर पूरे शहर का कचरा गाड़ियों से इकट्ठा करने के बाद डाला जाता है, धीरे-धीरे आने वाले समय में आप लोग जैसे-जैसे बड़े होते जाएंगे यह कचरा का पहाड़ भी बड़ा होता जाएगा यदि आप चाहते हैं की शहर को गंदगी से मुक्त रखना है तो हमें कचरे की प्रबंधन के बारे में सोचना पड़ेगा, कचरा गाड़ी में गीले कचरे एवं सूखे कचरे के अंतर को समझना होगा। उन्होंने कहा गीला कचरा वह कचरा है जो जीव व उसके उत्पादों से मिलकर बना होता है जैसे सब्जियां पालतू जानवरों के अवशेष मल मूत्र पौधों की पत्तियां फूल फल आदि इसी तरह सूखे कचरे के अंतर्गत प्लास्टिक व प्लास्टिक से बने पदार्थ होते हैं। गीला कचरा कंपोस्ट में बदलता है जो कृषि एवं उद्यान के लिए खाद है तथा सूखा कचरा रिसाइकिल होकर प्लास्टिक के विभिन्न उत्पाद बनाने के कार्य आता है, इस तरह यदि आप इस बात को समझ जाए तो कचरे के पहाड़ को बढ़ने से रोका जा सकता है तथा शहर को कंपोस्ट खाद द्वारा हरा भरा हुआ सुंदर बनाया जा सकता है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा ने सभी विद्यार्थियों सेआव्हान किया कि आज से हम संकल्प लें कि हम प्रतिदिन कचरा गाड़ी में सूखे एवं गीले कचरे का प्रबंधन करेंगे तथा स्वयं कहीं कचरा नहीं फैलाएंगे बाजार में किराना एवं सब्जियां लेने के लिए थैली का उपयोग करेंगे पॉलिथीन में सामान लेने से परहेज करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश दीक्षित एवं ए पी सी मोहन राय की उपस्थित रही।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा इस एज ग्रुप में आगे के नए रास्ते खुलते हैं और नई जेनरेशन का निर्माण होता है, इसलिए हमने आप विद्यार्थियों को चुना है। उन्होंने कहा हम सभी को लगता है सफाई सरकार का काम है, लेकिन जैसा कि आप लोगों ने वीडियो में देखा कि यदि आपने यह नहीं किया तो आगे जाकर आपकी जिंदगी खतरे में पढ़ सकती है, वर्तमान में जिस तरीके से कचरा बढ़ रहा है, आपकी जिंदगी कहीं कचरे का ढेर न बन जाए यह ध्यान रखना आपकी जवाबदारी है। जितना कचरा हम पैदा कर रहे हैं, यदि उतना ही रीसायकल हो जाए तो हम सुरक्षित हैं, लेकिन होता यह है कि जितना कचरा हम पैदा कर रहे हैं उसका वापस 10 से 30 प्रतिशत ही रीसायकल हो पाता है, बाकी के कचरे का ढेर लगता है। उन्होंने कहा जितना हमने वेस्ट निकला उसमें से गीले कचरे कि हम खाद बना सकते हैं, वह पौधों के काम में आएगा इसका मतलब कचरा जैसा आया वैसा ही रीसायकल हो जाएगा, कुछ प्लास्टिक का रिसाइकल करके भी नई नई चीज बनाई जाती हैं, जितना कचरा हम डाल रहे हैं यदि उतने ही कचरे का वापस उपयोग कर ले तो भी हम ठीक से जीवित रह सकते हैं और आगे स्वस्थ रह सकते हैं।
कलेक्टर श्री कोचर ने विद्यार्थियों से कहा आपको अपने जीवन में कुछ आदतें ऐसी डालनी है, जिससे यह समस्याएं दूर करने में आप भी अपना योगदान घर बैठे दे सकते हैं। जैसे की आपको यदि कहीं पर भी नल खुला दिखा तो तुरंत जाकर उसको बंद कर दें, जब भी सब्जी लेने या किसी भी कम से बाजार जाए तो अपनी थैली साथ में लेकर जाने की आदत डाले और दुकान वालों से कहना है कि भैया हमें थैली मत दें, उन्हें साफ मना करे की हमें पॉलिथीन मत दें, इन उपायों में ऐसा कुछ नहीं है कि आपको 10 लोगों के साथ मिलकर ऐसा करना पड़े या शहर की सड़कों पर निकलना पड़े तभी होगा। यह चीज आप स्वयं अपने घर से शुरू कर सकते हैं, यह आपको करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं और अधिकतम 23 साल की उम्र तक जो जिंदगी में बनना चाहते हैं बन जाए, यह समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, आपको समाज ने, परिवार ने जो दिया है, वह आप तभी लौटा पाएंगे जब आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा जागरूकता कार्यक्रम कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा हैं जिसके माध्यम से नई पीढ़ी और छोटे बच्चों में स्वच्छता के बीज अभी से बोए जा सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों सेआव्हान किया कि आज से हम संकल्प लें कि हम प्रतिदिन कचरा गाड़ी में सूखे एवं गीले कचरे का प्रबंधन करेंगे तथा स्वयं कहीं कचरा नहीं फैलाएंगे, बाजार में किराना एवं सब्जियां लेने के लिए थैली का उपयोग करेंगे पॉलिथीन में सामान लेने से परहेज करेंगे।
जिससे आने वाली जनरेशन को वेस्ट मैनेजमेंट न होने के कारण जो दुष्परिणाम होते हैं, उन्हें भविष्य में न झेलना पड़े। उन्होंने कहा प्लास्टिक एक बड़ी समस्या है, अब स्थिति यह आ गई है कि हमारे शरीर में भी माइक्रो प्लास्टिक मिल रहा है, यह छोटे बच्चों में, पानी में और हमारे ब्लड में भी पाया गया है, ये दुष्परिणाम कम से कम हो सके इसके लिए यह प्रयास है कि विद्यार्थियों को जागरूक करें जिससे कि वह सैग्रीगेटेड वेस्ट दें जिससे सूखा और गीला कचरा रिसायकल हो सके, गीला कचरा का कंपोस्ट बनकर फाइनली प्रकृति में जा सके।
महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा अदिति सोनी ने बताया आज विद्यालय में स्वच्छता अभियान के ऊपर सभी विद्यार्थियों को समझाया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा अपने वातावरण को साफ रखें और कहीं पर भी कचरा ना फैलाएं। छात्रा रिचा राजोरिया ने कहा आज स्वच्छता अभियान के बारे में बहुत कुछ जाना है, सभी से यही अपेक्षा है कि अपने आसपास स्वच्छता बरते और अपने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखें।
छात्रा ऋषिका त्रिपाठी नाम कहा आज विद्यालय में स्वच्छता के बारे में बहुत सी जानकारी दी गई। आप सभी से यही आग्रह है कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें।
छात्रा ललता चौरसिया ने सभी से आग्रह करते हुए कहा सभी अपने देश को स्वच्छ बनाएं, हमारा देश स्वच्छ रहेगा तो हमारा शरीर भी स्वच्छ रहेगी और हम स्वस्थ रहेंगे। छात्रा शान जैन ने कहा आज स्कूल में स्वच्छ भारत के ऊपर चर्चा की गई और हमें बताया गया कि किस तरह से हम अपने देश को स्वच्छ रख सकते हैं। सभी से यही प्रार्थना है कि भारत को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें।
