दमोह : जनपद पंचायत हटा क्षेत्र क्रमांक 16 से निर्वाचित सदस्य एवं जनपद पंचायत हटा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित इंद्रपाल पिता शिवचरण पटेल के विरुद्ध न्यायालय द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हटा सत्र खंड दमोह में दायर याचिका का पर पारित आदेश दिनांक 30 नवंबर 2024 के द्वारा धारा 302 से सहपठित धारा 149 भादवि के अंतर्गत आजीवन कारावास की सजा से दंडित किए जाने पर कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी (पंचायत) सुधीर कुमार कोचर ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1963 की धारा 40 (ख) के अंतर्गत निरर्हित होने से निलंबित किया जाकर पदच्युत कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
