
दमोह : सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के भूतपूर्व सैनिकों और विधवा बहनों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री कोचर ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुन उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि सशस्त्र सेवा झंडा दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता हैं, इस दिन जारी टोकन शासकीय कार्यालय, स्कूल, औद्योगिक इकाइयों को धन एकत्रित करने व राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भेजे जाते हैं। प्राप्त धनराशि का उपयोग शहीद सैनिकों, अपंग सैनिकों, विधवाओं व उनके बच्चों को सैनिक कल्याण विभाग के द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं में उपयोग किया जाता है।
