छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र में गौरगाय के 28 साल के युवक ने जहर खा लिया। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इससे पहले युवक झांसी पहुंचता, उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गौरगाय के कमलेश अहिरवार का विवाह डेढ़ साल पहले उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चिपका बिहार की प्रभा अहिरवार के साथ हुआ। इस बीच दोनों को एक बच्चा हुआ, जो वर्तमान में 3 माह का है। बीते दिनों कमलेश की पत्नी मायके गई। जिसे लेने के लिए युवक अपनी ससुराल गया। लेकिन पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इस बात से दुखी कमलेश ने मंगलवार को जहरीली दवा खा ली। मामले की जानकारी लगते ही परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने पर ड्यूटी डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इससे पहले युवक झांसी पहुंचता रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक का पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजन को सौंप दिया।
