
भाजपा जबलपुर संभाग की बैठक आयोजित
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी की जबलपुर संभागीय बैठक रानीताल स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन के बूथ बैठक के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बारे में जानकारी दी।
भाजपा ने सदस्यता अभियान में बनाया रिकॉर्ड…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, आज संगठन महापर्व के तहत जबलपुर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई है। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाया है, वैसे ही बूथ और संगठन के महापर्व में संवाद और समन्वय के साथ संगठन को और मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने कहा, आज मुझे गर्व है कि लगभग 100% भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन महापर्व को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है। आने वाले समय में 15 दिसंबर तक मंडल और जिले स्तर पर संगठन पर्व में भी संवाद और समन्वय के साथ इतिहास रचेंगे। जबलपुर संभाग के सभी जिलों में सभी बूथों पर संगठन पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि जबलपुर संभाग की बैठक रानीताल कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने आगामी संगठन चुनाव के लिए दिशा-निर्देश दिए और भविष्य में होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की।
बैठक में सांसद आशीष दुबे, आलोक शर्मा, राजेश मिश्रा, अखिलेश जैन, सुभाष तिवारी, आलोक दुबे, रामकिशोर कावरे, अवधराज बलैया, अभिलाष मिश्रा, अमिता चपरा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
