Spread the love

इन्दौर । कलेक्टर द्वारा चाइनीज मांझे को लेकर जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के बाद क्षेत्रीय तहसीलदार लोकेश आहुजा के नेतृत्व में गठित दल द्वारा विभिन्न पतंग विक्रेताओं की दुकानें पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विक्रय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेवाती मोहल्ला स्थित रफीक पतंग हाउस तथा रिजवान पतंग हाउस से चाइनीज मांझे जब्त कर पुलिस को दल के कर्मचारियों द्वारा सुपुर्द किए गए। तथा दोनों दुकानों का पंचनामा बना आगे की कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *