Spread the love

बेटे की परिजनो से मारपीट और हिंसक करतूतो से परेशान आ गया था पूरा परिवार
भोपाल। पुराने शहर के हनुमानगंज थाना इलाके में पिता द्वारा अपने सगे बेटे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या किये जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मृतक बेटा मानसिक रूप से बीमार था, जिसके चलते आए दिन माता-पिता के साथ मारपीट करने के साथ ही घर में तोड़फोड़ किया करता था। बीते काफी समय से उसकी उपद्रवी करतूते लगातार बढ़ती जा रही थी। बीते दिन भी बेटा परिजनो के साथ विवाद करते हुए मारपीट पर उतर आया आखिरकार बूरी तरह परेशान पिता ने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में थाने पहुंची मॉ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाल बिहार में किराये से रहने वाले बृदांदावन नामदेव टेलर का काम करते है। उनकी पत्नि गृहिणी है, बड़ा बेटा योगश एक दुकान पर काम करता है, वहीं छोटा बेटा हेमंत नामदेव उर्फ हनी (28) मानसिक रूप से कमजोर था। परिवार वाले उसका बीते काफी समय से इलाज करा रहे थे, लेकिन हेंमत को कोई फायदा नहीं हो रहा था, बल्कि समय के साथ उसकी बीमारी बढ़ती जा रही थी। मानसिक रुप से बीमार हेंमत को नशे की लत लग गई थी, और आये दिन किसी न किसी बात पर विवाद कर माता-पिता के साथ मारपीट करने के साथ ही घर का सामान तोड़फोड़ देता था। तीन-चार दिन पहले ही उसने विवाद के बाद गुस्से में आकर घर में रखी टीवी को उपर से नीचे फैंक दिया था। हेमंत परिवार वालो से मंहगे शौक पूरा करने और खर्च के लिये पैसै मी मांग करता था। मंहगे शौक और पैसा न मिलने पर वह उत्तेजित होकर गालियां देते हुए मारपीट करता था। पड़ोसियो का कहना है की उसकी हालत और हरकतो से परेशान परिवार वाले कर्ज लेकर उसकी मांग को पूरा करते थे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही थी। वहीं हेमंत का व्यवहार देख बिल्डिंग में रहने वाले अन्य परिवार वालो ने मकान मालिक से शिकायत करते हुए कहा था, उनके बच्चे काफी डरे हुए रहते है। मकान मालिक कई बार बृदांवन को समझाइश देते चुके थे, लेकिन उनके परिवार की हालत देखते हुए उन्होनें उनसे मकान खाली नहीं करवाया था। परेशान परिजन हेंमत की कई बाद पुलिस से भी शिकायत कर चुके थे, पुलिस उसे पकड़कर थाने ले जाती उसकी मानसिक हालत देख उसे कड़े शब्दो में समझाइश देकर कुछ घंटो बाद छोड़ देती थी। बीती शाम बृदांवन नामदेव की पत्नि दुर्गा बाई ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया हेमंत फिर हिंसक होकर विवाद करते हुए उन्हें और उनके पति के साथ मारपीट करने पर उतारु हो गया था, जिससे गुस्से में आये पिता ने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेते हुए छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मॉ की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ बेटे की हत्या किये जाने का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पिता ने बताया कि घटना से पहले शाम के समय बेटे हेमंत ने उनसे शराब पीने की मांग की जिस पर उन्होनें उसे शराब की बोतल लाकर दे दी थी। इसके बाद वह खर्चे के लिये 30 हजार रुपये देने की मांग करने लगा था, इतनी बड़ी रकम देने में जब उन्होनें समर्थता जताई तब बेटा हेमंत फिर से मारपीट करने पर उतारु हो गया था, जिसके बाद उन्हें जानलेवा फैसला लेना पड़ा। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *