विशाल रजक
तेंदूखेड़ा!- तेंदूखेड़ा नगर के बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय के पीछे साहू मार्केट में भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहां पर देवजी नेत्रालय जबलपुर से विशेष टीम तेंदूखेड़ा आएगी और निःशुल्क नेत्रों की जांच करेगी जानकारी देते हुए संभागीय अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि आज तेन्दूखेड़ा बस स्टैंड के पास देवजी नेत्रालय जबलपुर से विशेष टीम आनी है जो लोगों का निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद सहित अन्य जांच करेगी शिविर में आये मरीज की निःशुल्क जांच की जावेगी एवं सलाह तथा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा जांच पश्चात् मोतियाबिंद के मरीजों को शिविर स्थल से देवजी नेत्रालय जबलपुर ले जाया जायेगा जहां पर मोतियाबिंद ऑपरेशन लेन्स औषधि भोजन काला चश्मा एवं परिवहन दादा वीरेद्रपुरी जी नेत्र संस्थान देवजी नेत्रालय द्वारा किया जाएगा शिविर में मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड वोटर आईडी समग्र आई या आयुष्मान कार्ड की छायाप्रति फोटो काफी अवश्य साथ लेकर आना है
