
जबलपुर। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर जिला पुलिस बल द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है. पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय का कहना है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं शराब के नशे में वाहन चलाने पर होती हैं.
दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये सभी थाना प्रभारियों को रात 10 से 12 बजे तक चैकिंग प्वाइंट लगाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये. पिछले एक माह में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 410 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई.
उनके वाहन जप्त किये गये हैं और चालान के प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किये जा रहे हैं.
इस दौरान बिना नम्बर के वाहनों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर भी चालानी कार्यवाही की जा रही है.
