
बावर्ची ने की थी रैकी, इसके बाद राजगढ़ से भोपाल आकर किया था अगवा, दो कारें भी जप्त
भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार थाना इलाके में स्थित सर्वधर्म नगर में रहने वाले एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के प्रेमी द्वारा अपने दोस्तो के साथ राजगढ़ से आकर अगवा किये जाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके पॉच साथियो को गिरफ्तार किया है। अगवा पति के बारे मे सारी जानकारी राजधानी में ही रहने वाले आरोपी के परिचित ने ही दी थी, जिसके चलते पुलिस ने उसे भी साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया है।
मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से बैतूल जिले के रहने वाले हेमराज मालवीय की शादी दस साल पहले रायसेन निवासी पिंकी मालवीय (25) से हुई थी। फिलहाल दंपत्ति भोपाल के कोलार इलाके के खाटू श्याम मंदिर के पास मल्टी फ्लेट नंबर जी-01 कोलार रोड पर रहते हुए टिफिन सेंटर संचालित करते हैं। 6 दिसंबर की दोपहर कालोनी के पास कोलार रोड पर हेमराज एक दुकान से शेव करवाकर बाहर निकला उसी समय वहां पर पहले से घात लगाकर मौजूद नकाबपोश बदमाशों ने उसके सिर में बेसबाल के बल्ले से हमला किया और उसके गिरते ही बदमाश उसे सफेद रंग की आर्टिगा कार नंबर एमपी 07 जेडएम 5735 में डालकर अगवा कर ले गए। सूचना मिलने पर अपहरण का मामला कायम कर जॉच शुरु की, शुरुआती छानबीन में सामने आया कि पहले हेमराज परते राजगढ़ जिले में ही रहता था। इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये उसकी पत्नि पिंकी की दोस्ती जिला राजगढ़ के ब्यावरा में रहने वाले गोलू पूरबिया उर्फ गोविंद उर्फ गोलू से हुई थी, वहॉ पर उनके बीच कई बार मिलना जुलना भी हुआ था। इसकी जानकारी लगने पर हेमराज भोपाल आकर रहने लगा था। साथ ही उसने पत्नी की गोलू से फोन तक पर बातचीत भी बंद करा दी थी। पति के कहने पर पत्नि आरोपी प्रेमी से दूर हो गई थी।
–पहले विलेन की तरह धमकी दी फिर फिल्मी अंदाज में किडनेप कर ले गया
पति के कहने पर पत्नि ने आरोपी से दुरियां बना ली, लेकिन आरोपी लगातार उससे मिलने का दबाव बना रहा था, महिला मिलने से इनकार करती रही। गोलू पूर्विया उर्फ गोविंद ने तीन दिन पहले पत्नि को फोन करके धमकी दी थी, अगर वह अपने पति को छोडकर उसके पास नहीं आई तो वह उसके पति को उठा कर ले जायेगा। धमकी देने के बाद बैखौफ गोलू पूर्विया उर्फ गोविंद अपने साथियो के साथ भोपाल कार से भोपाल आया और उसके पति हेमराज को किडनेप कर ले गया।
-पति के दोस्त के फोन पर कहा नहीं आई तो पति को खत्म कर दुंगा
हेमराज को अगवा करने के बाद गोविदं ने उसके पति हेमराज के दोस्त विनय के फोन पर काँल फिर पिंकी को बताया कि वो उसके पति को किडनेप करके ब्यावरा ले आया है। गोविदं ने शर्त रखी कि अब भी वो उसके पास ब्यावरा नही आएगी तो वह उसके पति को जान से मार डालेगा।
–मामला कायम कर एक्शन में आई पुलिस, राजगढ़ में पकड़ी कार दो आरोपी भी धराये
पत्नि की रिपोर्ट पर पुलिस ने गोलू पूर्विया उर्फ गोविंद सहित उसके अज्ञात साथियो के खिलाफ बीएनएस की धाराओ 879/2024, 140(2),3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया। आगे की कार्यवाही के लिये कोलार थाना टीआई के नेतृत्व में तीन पुलिस पार्टियां तैयार की गई। पुलिस टीमो ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें पता चला कि जिस कार से हेमराज को अगवा किया गया है, वह ब्यावरा की और गई है। भोपाल पुलिस ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना पुलिस की मदद से चारो और नाकेबंदी करते हुए सफेद रंग की कार को राजगढ़ चौराहे पर रोक लिया। पुलिस टीम को कार में सतीश सोधिया पिता नारायण सिंह (19) और ड्रायवर बृजमोहन लोधा पिता मूलचंद लोधा (42) दोनो निवासी राजगढ मिले। उन्होनें पूछताछ में खुलासा किया कि वह दोनो सत्या गुर्जर के कहने पर रवि सोधिया, अरूँण सेन, घनश्याम लोधी, राहुल गुर्जर के साथ भोपाल अपहरण करने आये थे। उन सबने मिलकर हेमराज को अगवा किया और कार में बैठाकर राजगढ ब्यावरा बायपास पर स्थित पेट्रोप पंप लेकर पहुंचे। लेकिन पुलिस की कार्यवाही देख वह घबरा गये। इसके बाद सत्या गुर्जर ने फोन करके गोलू पूर्विया को वहीं पर बुलाया था, गोलू अपनी स्विफ्ट कार नंबर एमपी 04 सीडब्लयू 7712 से वहॉ आ गया। बाद में गोलू उन दोनो को वहीं पर छोड़कर अपनी कार मे अपने अन्य साथियो के साथ हेमराज को लेकर राजगढ की और निकल गया। पुलिस ने आर्टिगा कार को जप्त करते हुए बृजमोहन लोधा और सतीश सोंधिया को गिरफ्तार कर लिया।
–पुलिस ने गोलू और सत्या को भी कार सहित दबोचा
बृजमोहन से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार को भी ब्यावरा बायपास के नजदीक की पकड लिया। कार में ड्रायवर गोलू पूर्विया उसके साथ आरोपी सत्या गुर्जर भी बैठा था। गोलू ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि हेमराज की पत्नि ने उससे दुरियां बना ली थी, जिसके बाद उसने हेमराज को अगवा करने का प्लॉन बनाया और भोपाल में रहने वाले अपने दोस्त विनय से हेमराज की रैकी करवाने के बाद अपने साथियो के साथ मिलकर हेमराज का अपहरण कर लिया। लेकिन बाद में पुलिस कार्यवाही देख वह डर गये और हेमराज को घटना वाली शाम ही ब्यावरा बस स्टैंड के पास छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने गोलू पूर्विया पिता भारतदास (32) निवासी राजगढ़ और सत्या गुर्जर निवासी ग्राम जूनापानी बैरसिया जिला भोपाल को भी गिरफ्तार कर उनके पास मौजूद स्विफ्ट डिजायर कार जप्त कर ली। गोलू सूदखोरी का काम करता है।
-साजिश में शामिल रैकी करने वाला आरोपी भोपाल से हुआ गिरफ्तार, चार अब भी फरार
अपहरण की सनसनीखेज वारदात में मुख्य आरोपी गोलू की मदद उसके दोस्त विनय चंदेल पिता केसरी सिंह (26) निवासी चैनपुरा रोड बिल्किसगंज जिला सिहोर हाल पता एमजे गर्ल्स होस्टल जेके टाउन कोलार रोड भोपाल ने की थी। हॉस्टल में खाना बनाने का काम करने वाले विनय चंदेल ने हेमराज के रहने के साथ ही उसके आने-जाने के समय की रैकी करने के बाद सारी जानकारी आरोपी गोलू को दी थी। जिसके आधार पर ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने साजिश में शामिल होने पर विनय चंदेल को भी आरोपी बनाते हुए उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी रवि सोधिया ,अरूँण सेन ,घनश्याम लोधी और राहुल गुर्जर अब भी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
