Spread the love

संदीप और बहन के परिवार वाले नहीं थे राजी, इसलिये कर दी भाई की हत्या
सीहोर के जंगल में मिली संदीप की लाश, आरोपी की तलाश जारी

सीहोर । राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके से बीते 2 दिसंबर को संदिग्ध हालात में लापता हुए युवक संदीप की लाश रातापानी टाइगर रिजर्व के जंगल से पुलिस ने बरामद की है। पुलिस की शुरुआती जॉच में सामने आया है की अवकेश संदीप की ममेरी बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन संदीप और ममेरी बहन के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी थे। इसी कारण अवकेश ने संदीप का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।
किडनेपिंग और हत्या की इस सनसनीखेज घटना में युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञत्ति में बताया गया है की 3 दिसंबर को सूरज प्रजापति ने शिकायत दर्ज की कराते हुए बताया थी, की उनका 22 साल का बेटा संदीप प्रजापति 2 दिसंबर को घर से सलकनपुर का कहकर अपने दोस्त अवकेश जायसवाल के साथ गया था, जो वापस नहीं लौटा। लापता संदीप प्रजापति ऑटो रिक्शा चलाता था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने धारा 140 ,140(2) बीएनएस के तहत मामला कायम कर आगे की छानबीन शुरु की। जॉच के दौरान सामने आया की लापता संदीप और उसके साथ जाने वाला अवकेश जायसवाल दोस्त हैं। उनके ऑटो रिक्शा से सलकनपुर जाने की जानकारी के अधार पर पुलिस की तीन टीमें संदीप की तथा संदही आरोपी की औबेदुल्लागंज से सलकनपुर के बीच कई स्थानो और घने जंगल में तलाश करती रही। सर्चिंग के दौरान पुलिस को एक युवक की लाश राता पानी के जंगल में मिली। जिसकी फोटो और कपड़े के आधार पर पहचान करने पर वह शव गुमशुदा संदीप प्रजापति का होना पाया गया।

किडनेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आगे की पड़ताल की जिसमें पता चला कि आरोपी अवकेश जायसवाल (45) मृतक संदीप कि ममेरी बहन के साथ शादी करना चाहता था। लेकिन संदीप और लड़की के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिये अवकेश ने संदीप का अपहरण करने के बाद संदीप के परिवार वालो से फोन पर बात कर कहा कि यदि वह और उसकी ममेरी बहन के परिवार वाले शादी करने के लिये तैयार हो तो वह संदीप को छोड़ देगा। लेकिन संदीप के घर वालों ने पहले संदीप से बात कराने के लिये कहा लेकिन अवकेश ने परिवार वालो की संदीप से बात कराने से मना कर दिया। इस पर संदीप के परिवार वालो को संदेह हुआ। प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि आरोपी अवकेश ने जिस समय संदीप के परिवार वालो से बातचीत की थी उसी दौरान संदीप की ममेरी बहन से अपनी शादी न करने की बात को लेकर उसने संदीप की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को रहटी जिला सीहोर के जंगल में फेंक दिया। भोपाल और ओबेदुल्लागंज पुलिस टीम ने संदीप की करीब चार दिन पुरानी लाश बरामद की थी। मामले में थाना रहटी में मर्ग कायम कर रेहटी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। अधिकारियो का दावा है कि बहुत जल्द ही अपहरण कर हत्या किये जाने की इस घटना के द्वारा आरोपियों की पहचान जुटाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया है की फरार आरोपी अवकेश बिहार का वांटेड बदमाश है, जो भोपाल के छोला मंदिर इलाके में कई सालो से रहकर फरारी काट रहा था।
-जिस नंबर से कॉल किया वह ग्वालियर के जनकगंज थाने के कॉन्स्टेबल के नाम पर रजिस्टर्ड
पुलिस ने उस नंबर की जॉच की जिससे अवकेश ने संदीप के परिवार वालो को फोन लगाकर बात की थी। पहले कॉल की लोकेशन मुरैना और अगले कॉल की लोकेशन नागपुर में ट्रेस की गई। आरोपी ने मुरैना के जिस नंबर से धमकाया, वह ग्वालियर के जनकगंज थाने में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस ने कॉन्स्टेबल से संपर्क किया तो उसने बताया कि ये नंबर वह दो साल पहले बंद कर चुका है। कंपनी की ओर से सिम किसी और को अलॉट की गई होगी, लेकिन दस्तावेज अपडेट नहीं किए गए हैं।
-पुलिस टीमें नागपुर, मुरैना, देलावाड़ी में कर रही थी सर्चिंग
पुलिस की तीन टीमें अगवा किये गये संदीप और आरोपी अवकेश की तलाश में लगातार जुटी थी। पुलिस की एक टीम जहॉ नागपुर वहीं दूसरी टीम मुरैना और तीसरी पुलिस टीम देलावाड़ी में अवकेश की तलाश करती रहीं। पुलिस ने पहले कॉल में अवकेश द्वारा देलावाड़ी में संदीप के एक्सीडेंट की बात कहे जाने पर 3 दिन तक लगातार देलावाड़ी के जंगलों में सर्चिग की। पुलिस का अनुमान था, यहॉ से कोई अहम सुराग मिल सकता है, लेकिन शुक्रवार को संदीप की लाश बरामद हुई।

बिहार का वांटेड अपराधी है फरार अवकेश
पुलिस जांच में सामने आया कि अवकेश पर बिहार में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके चलते वह बिहार से 2 सालो से फरार चल रहा है। बिहार पुलिस ने उसे वांटेड घोषित किया है। अफसरो का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार जुटी हैं। इनपुट मिलने पर इंदौर में दबिश दी गई थी, लेकिन अवकेश नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *