Spread the love

जबलपुर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने जबलपुर के कांग्रेस प्रभारी, हरदा के विधायक आर. के. दोगने और सह प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में रसल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 16 दिसंबर को होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 16 दिसंबर को भोपाल पहुंचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में जुटने पर सहमति जताई। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी दिनेश यादव ने मध्य प्रदेश में भाजपा के झूठे चेहरे का खुलासा करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान पर जनता का विश्वास था, लेकिन भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बना कर बड़ा धोखा दिया है।
वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत गुर्जर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से परेशान जनता के बीच भाजपा अपनी राजनीति चला रही है और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसान, नौजवान, महिलाएं और बालिकाएं सभी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जबकि भाजपा इन मुद्दों से मुंह मोड़े हुए है। सौरभ शर्मा ने भरोसा दिलाया कि जबलपुर से तय संख्या से कहीं अधिक लोग भोपाल जाएंगे और विधानसभा घेराव में शामिल होंगे। बैठक में प्रभारी आर. के. दोगने ने कहा कि भाजपा अपने चुनावी वादों से मुंह मोड़ चुकी है। एक साल बाद भी उनका कोई वादा पूरा नहीं हुआ, जबकि पार्टी जनता को मुद्दों से भटकाकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जबलपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल जाएंगे और भाजपा की पोल खोलेंगे। सह प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि किसानों को खाद और यूरिया की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है और फसल के भुगतान में भी देरी हो रही है। इन मुद्दों के समाधान के लिए कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जबलपुर से हर कांग्रेस कार्यकर्ता को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। इसके बाद, कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें गुड्डू चौबे, रज्जू सराफ, आजम अली खान, अभिषेक चंदेल, रिंकू यादव, प्रमोद पटेल, सतीश तिवारी, कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *