लोगो को जागरुक कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ


दमोह : स्वच्छता अभियान के 27 वे श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन दमोह के सिविल वार्ड नंबर 1 में आयोजित किया गया, यहां पर विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चला कर स्थानीय निवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर के जागरूक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग करके कचरा गाड़ी में डालने के लिए कहा गया। इसके साथ उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एस.डी.एम. आर.एल. बागरी ने कहा आज से दमोह शहर के लिए नए कार्य की शुरुआत की गई है, जिसका नाम जन जागरण स्वच्छता अभियान रखा गया है, इसमें प्रत्येक रविवार को एक वार्ड लिया जाएगा जिसमें स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसी क्रम में आज सिविल वार्ड नंबर 1 से शुरुआत की है, इसमें लोगों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक करना है। उन्होंने कहा मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बहुत अच्छी शुरुआत की है और प्रत्येक वार्ड में कचरा गाड़ी भेजना शुरू कर दिया है, जो कि घर-घर जाकर कचरा उठायेगी, यह व्यवस्था कुछ ही दिनों में सभी जगह लागू हो जाएगी, जिससे किसी भी जगह कचरा इकट्ठा नहीं हो पाएगा, जहां पर कचरा गाड़ी नहीं जा पा रही है वहां पर एक बड़ा डस्टबिन रखने का प्लान किया गया है। उन्होंने कहा मुख्य उद्देश्य यह है कि स्वच्छता के क्षेत्र में दमोह को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आगे लाना है, इसके लिए सभी सामाजिक कार्यकर्ता सभी आगे आते हैं उनके और वार्ड वासियों के सहयोग से निश्चित रूप से आगे आने वाले दिनों में दमोह को स्वच्छ शहर बनाएंगे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा स्वछता सिर्फ व्यक्तिगत विषय नहीं है यह सामूहिक विषय है ,जैसे सभी लोग व्यक्तिगत रूप से घर पर सफाई रखते हैं वैसे सामूहिक विषय बने, जिससे मोहल्ला और शहर साफ हो, इस आशा के साथ हर वार्ड में जा रहे हैं जिससे प्रत्येक वार्ड वासी जुड़े, श्रमदान करें जिससे स्वच्छता सभी जगह हो और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आए।
सिविल वार्ड नंबर 1 के पार्षद रमेश राठौड़ ने कहा आज बहुत अच्छा लगा कि हमारे वार्ड में ऐसा कार्यक्रम हुआ, सभी वार्ड के लोगों को जागरूक किया गया है कि सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके ही कचरा गाड़ी में डालें।
सिविल वार्ड नंबर 2 के पार्षद दुर्गेशनंदिनी शैलेंद्र सिंह ने कहा स्वच्छता का अगला कार्यक्रम सिविल वार्ड नंबर 2 में किया जायेगा, सभी से आग्रह है कि अगले स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होकर जन सहयोग करें।
बजरिया 5 के पार्षद हेमराज भैया ने कहा कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में विशेष स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, आज पहला स्वच्छता जागरूकता अभियान सिविल वार्ड नंबर एक में रखा गया, अगला कार्यक्रम सिविल वार्ड नंबर दो में रखा जाएगा, इसी तरह से क्रम चलता रहेगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कचरा, कचरा गाड़ी में ही डालें।
बजरिया वार्ड नंबर 6 की पार्षद रघु श्रीवास्तव ने कहा आज स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक नया कार्यक्रम कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन और एसडीएम और सीएमओ नगर पालिका के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया है जो कि हर वार्ड में होना है। आज पहला कार्यक्रम सिविल वार्ड नंबर एक में आयोजित हुआ जिसमें शासन प्रशासन के साथ आसपास के पार्षदों और अन्य लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए का अपने शहर को स्वच्छ बनाएं ताकि बीमारियों और प्रदूषण से हम मुक्त रह सकें।
